पाकिस्तान के मिलिट्री सिस्टम में बड़ा बदलाव हुआ है. वहां की संसद ने पहली बार सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों की जिम्मेदारी एक ही अधिकारी को सौंपने का अधिकार दिया है. अगस्त 2026 के आखिर में नेशनल असेंबली ने पाकिस्तान के रक्षा बल अधिनियम पर मुहर लगाई थी, जिसके बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDF) पद तैयार किया गया है. पाकिस्तान सेना के चीफ असीम मुनीर को अब पहला CDF बनाया गया है. अब वो दोनों जिम्मेदारी एक साथ निभाएंगे.
क्या बदलाव हुए?
पाकिस्तान में इससे पहले तीनों सेनाओं को जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी के चेयरमैन संभालते थे, लेकिन उनके पास नौसेना या वायुसेना को कमांड देने का अधिकार नहीं था. इस पद को 1976 में बनाया गया था. लेकिन अब सबसे बड़ा बदलाव करते हुए सीडीएफ की पोस्ट तैयार की गई है, जिनके पास तीनों सेनाओं को कमांड देने का अधिकार है. CDF अब सीधे पाकिस्तान की सरकार को रिपोर्ट करेंगे. वो ऐसे बदलाव कर सकेंगे, जिन्हें पहले कभी लागू नहीं किया गया. पाकिस्तान के CDF बनाए गए असीम मुनीर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार भी रहेंगे.
भारत के CDS के पास क्या पावर है?
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पास जल, थल और वायुसेना तीनों की कमान रहती है. वो इनके बीच तालमेल बैठाने, सैन्य मामलों के विभाग (DMA) का नेतृत्व करने और केंद्र को जरूरी सैन्य सलाह देने की ताकत होती हैं. CDS रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले DMA के सचिव के रूप में काम करते हैं. वो रक्षा मंत्री को तीनों सेनाओं के मामलों में सलाह देते हैं. भारत के CDS चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (COSC) के स्थायी अध्यक्ष होते हैं. वो न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी के सैन्य सलाहकार भी होते हैं.
संबंधित खबरें
चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
2 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
11 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
14 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
18 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
19 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
21 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
22 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines