Pakistan Election Commissioner Disappeared : गुरुवार को पाकिस्तान में नई सरकार चुनने के लिए मतदान हुआ था। इन मतों की गणना के दौरान सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो गई कि पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त लापता हो गए हैं। पोस्ट में कहा गया कि उनका कहीं पता नहीं लग पा रहा है। हालांकि, बाद में ये साफ किया गया कि वह अपने ऑफिस में ही हैं।
खुद को एक इंटरनेशनल थिंक टैंक का डिप्टी डायरेक्टर बताने वाले एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर ने लिखा कि पाकिस्तानी न्यूज चैनल यह बता रहे हैं कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर लापता हो गए हैं और अपने ऑफिस में नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, बाद में उसने एक दूसरी पोस्ट में बताया कि अधिकारी अपने ऑफिस में ही मिल गए हैं। इस अफवाह के बीच देश में चुनावी पारा काफी ऊपर चढ़ गया था।
उथल-पुथल भरा रहा पाकिस्तान चुनाव
बता दें कि पाकिस्तान में मतगणना अभी चल रही है और आधिकारिक फैसले की घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार के आश्वासनों के बावजूद देश के सबसे महंगे आम चुनावों पर सवाल उठे थे। इस दौरान देश में मोबाइल नेटवर्क सस्पेंड कर दिए गए थे, मतदाताओं की मूवमेंट पर रोक लगाई गई थी और मीडिया कवरेज को भी सीमित किया गया था।
पाक इतिहास का सबसे बड़ा इलेक्शन
रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाहक सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को आश्वासन दिया था कि चुनाव के दिन नेटवर्क कनेक्टिविटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन, गुरुवार को मतदान शुरू होने से ठीक पहले मोबाइल इंटरनेट सर्विस को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। उल्लेखनीय है कि यह पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव था जिसमें 12.80 करोड़ लोगों के पास मताधिकार था।
चुनाव के दौरान आतंकी भी रहे एक्टिव
यहां मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई थी जो शाम 5 बजे तक जारी रही। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमले भी हुए। बता दें कि आतंकियों ने मुख्य रूप से बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा को अपना निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के अनुसार इन हमलों में कम से कम 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए। जान गंवाने वालों मं 10 सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: मतगणना के बीच ‘गायब’ हुए पाक के चुनाव आयुक्त!
ये भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान में पहली बार एक ‘कैदी’ बनेगा पीएम?
ये भी पढ़ें: पढ़िए पाकिस्तानी इतिहास के पांच सबसे गंदे चुनाव
संबंधित खबरें
UAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
35 mins agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
3 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
12 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
18 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
20 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
20 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
22 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines