Pakistan Kot Addu District Big Accident: पाकिस्तान में ट्रक और यात्री वैन की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसा कोट अद्दू जिले के एक गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी वैन मुल्तान से भाखड़ जा रही थी। सामने से आ रहे ट्रक से इसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद घायलों को चौक सारवर शहीद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि अधिकतर मारे गए लोग एक ही परिवार के हैं। हादसे के बाद पुलिस को लोगों ने सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आकर जांच की और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
यह भी पढ़ें:23 लाख 67 हजार रुपये में बिका दुनिया का सबसे महंगा पंख, सोने से 40 गुना ज्यादा कीमत
इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के सिंध में थट्टा के झिरक इलाके में भी बड़ा हादसा हुआ था। यहां एक पिकअप की ट्रेलर से टक्कर हो गई थी। जिसके बाद 5 लोगों की मौत मौके पर हो गई थी। जबकि 11 लोगों को पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवाया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इमरान खान ने घटना की पुष्टि की थी। बताया था कि सभी मृतक मजदूर थे। ये लोग कोटरी स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे। मजदूरों को ले जा रही पिकअप हमीद फ्रूट फार्म के पास 22 पहियों वाले ट्राले से भिड़ गई थी।
एक ही परिवार के 14 लोगों की हो चुकी मौत
18 मई को भी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बड़ा हादसा हुआ था। यहां एक मिनी ट्रक पहाड़ियों से फिसलकर नीचे जा गिरा था। यह ट्रक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले से खुशाब जिले की ओर जा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। जिसके कारण 14 लोगों की मौत हुई थी। ये सभी एक ही परिवार के थे। हादसे में 12 लोग घायल हुए थे। बताया जाता है कि ये इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
5 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
6 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
7 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
10 hrs agoLIVE: EC ने फैजाबाद-गोरखपुर MLC सीट के चुनाव पर्यवेक्षक अभय सिंह को हटाया
12 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
12 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
22 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines