Pakistani officer threatens Indians: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। लंदन में स्थित पाक एंबेसी के बाहर भारतीयों के द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। वहीं पाकिस्तान के तमाम एंबेसी अधिकारी नाचते हुए नजर आए, उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं था कि पहलगाम हमले में मासूमों को कैसे मार दिया गया। हद तो तब पार हो गई जब उन लोगों ने कैप्टन अभिनंदन का फोटो दिखा कर गला काटने की धमकी दी। भारतीयों के शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट के बावजूद पाकिस्तानियों के जान से मारने की धमकी का अब विरोध हो रहा है और लोगों ने मोदी और ब्रिटिश सरकार से उसके खिलाफ कारवाई करने की मांग की है।
गला काटने की धमकी देने वाले अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल
जो अधिकारी गला काटने की धमकी दे रहा था उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया गया है और भारतीय छात्रों ने उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया है। इस पाकिस्तानी सेना का अधिकारी का नाम कर्नल तैमूर राहत है जो बालकनी में आता है और प्रदर्शनकारियों की तरफ गला काटने का इशारा करता है। उनके हाथ में जो पोस्टर था उसमें लिखा था-“Chai is Fantastic” यह हरकत भारतीयों को उकसाने और अपमानित करने की कोशिश है।
यह भी पढ़ें: LoC पर पाकिस्तान के हर वार पर पलटवार कर रही इंडियन आर्मी, आज फिर दिया जवाब
पाक के नापाक हरकत
इस वीडियो से ये साफ हो गया है कि पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। पाकिस्तान को इन मौतों की कोई परवाह नहीं है इससे यह साफ है यह पाक सरकार पाक आर्मी की मंशा क्या है और क्या थी और क्या भविष्य में भारत के प्रति होगी?
लंदन पुलिस के सामने की ये हरकत
बता दें कि पाकिस्तानी आदमी द्वारा ये गंदी हरकत तब की गई जब भारतीय छात्र शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कर रहे थे। उस वक्त वहां पर लंदन की पुलिस भी मौजूद थी। प्रोटेस्ट कर रहे भारतीय छात्र तेजस भारद्वाज ने वहां हुई घृणित घटना के बारे में बताया कि कैसे पाक सेना का अधिकारी गला काटने की बात कर रहा था। छात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस अधिकारी पर करवाई करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाए और पाक को सबक सिखाया जाए ऐसी अपील की है।
यह भी पढ़ें: कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी क्या? पाकिस्तान के खिलाफ धड़ाधड़ 5 फैसले
संबंधित खबरें
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
55 mins agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
9 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
10 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
11 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
14 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
16 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
16 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines