TTP Terrorist Judge Deal: पाकिस्तान में आतंकियों ने एक जज को किडनैप कर लिया है। अपहरण के बाद जज का वीडियो भी आतंकियों ने जारी किया है। वीडियो में जज अपनी जिंदगी को बचाने के लिए गुहार लगाते दिख रहे हैं। वे ये कह रहे हैं कि इन आतंकियों की सभी मांगों को पाक के चीफ जस्टिस मान लें। मीडिया को भी ये वीडियो भेजा गया है, जो सिर्फ एक मिनट का है। जज शकीरुल्लाह मारवात को अगवा किया गया है। जो वीडियो में काले पर्दे के आगे अकेले बैठे दिखाई दे रहे हैं। वे बता रहे हैं कि उनका अपहरण शनिवार को तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने किया है।
जज कहते दिख रहे हैं कि टीटीपी की कुछ डिमांड हैं, जिनको समय रहते पूरा किया जाए। चीफ जस्टिस ऐसा करें, ताकि उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो सके। हालांकि उनकी ओर से वीडियो में ये नहीं बताया गया है कि उनकी मांगें क्या हैं? वहीं, पाकिस्तान तालिबान की ओर से भी इस बाबत कोई जिम्मेदारी नहीं ली गई है, न ही वीडियो पर बयान जारी किया गया है। न ही इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया प्रशासन की आई है। इस वीडियो की भी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि मारवात की पोस्टिंग अफगान बॉर्डर से सटे दक्षिण वजीरिस्तान जिले में है। वे डेरा इस्माइल खान डिस्ट्रिक्ट की ओर जा रहे थे, तभी कई आतंकियों ने उनकी कार पर अटैक किया। साथ में उनका ड्राइवर भी था। खैबर पख्तूनख्वा की पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने जज की कार को आग लगा दी। इसके बाद ड्राइवर को छोड़ दिया, लेकिन जज को साथ ले गए। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि आतंकी अपने रिश्तेदारों और कैदियों को छुड़वाने की मांग पर जज को लेकर गए हैं।
पुलिस और आर्मी जज की तलाश में जुटीं
वहीं, पुलिस और आर्मी इलाके में लगातार तलाशी अभियान चला रही है। लेकिन जज का सुराग नहीं लग सका है। फोर्स ने रविवार को खुफिया ठिकानों पर छापामारी की थी। जिसमें दो आतंकवादी मारे जाने का दावा किया गया है। पाक के सीमावर्ती इलाकों में लगातार टीटीपी के आतंकी सेना को निशाना बना रहे हैं। टीटीपी दावा करता है कि वह सिर्फ पुलिस और सेना को निशाना बनाता है। लेकिन ये पहली बार है, जब किसी जज को अगवा किया गया हो।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
7 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
9 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
10 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
13 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
15 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
15 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
16 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
16 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
18 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines