Imran Khan Son’s Sulaiman and Qasim Khan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। इस दौरान उनकी रिहाई के लिए कई अभियान चलाए गए। हाल ही में इमरान के दोनो बेटे कैलिफोर्नियां पहुंचे हैं, जहां पर उनका स्वागत अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत रिचर्ड ग्रेनेल ने किया। रिचर्ड ने इमरान के बेटे सुलेमान और कासिम के साथ एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आप दोनों अकेले नहीं हैं। इस स्थिति में उन्होंने दोनों को स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह भी दी।
रिचर्ड ग्रेनेल से इमरान के ‘शहजादों’ की मुलाकात
पाकिस्तान जेल में बंद तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान के बेटों ने डोनाल्ड ट्रंप के विशेष मिशन के दूत रिचर्ड ग्रेनेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने पिता की रिहाई की मांग की। रिचर्ड ग्रेनेल ने उनके मामले को राजनीतिक अभियोजन का मामला बताया। साथ ही उन्होंने सुलेमान और कासिम के साथ एक्स पर एक तस्वीर भी शेयर की।
ये भी पढ़ें: ‘मुझे कोई नुकसान हुआ तो आर्मी चीफ मुनीर होंगे जिम्मेदार’, इमरान खान ने जेल से किया बड़ा दावा
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ‘मुझे उन दोनों के साथ वक्त बिताना और कैलिफोर्निया में उनका स्वागत करके भी काफी अच्छा लगा। रिचर्ड ने सुलेमान और कासिम से अपने पिता के मामले में मजबूत रहने की सलाह देते हुए कहा कि ‘आप अकेले नहीं हैं।’ बता दें कि इमरान खान के बेटे कासिम खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके एक्स अकाउंट पर देखा जा सकता है कि वह अक्सर अपने पिता की रिहाई के लिए अभियान चलाते रहते हैं।
दोनों भाईयों से मुलाकात के बाद रिचर्ड ग्रेनेल ने कहा कि हम चाहते हैं कि इमरान खान को जेल से बाहर निकाला जाए। उनपर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह ही झूठे आरोप लगाए गए हैं।
ये भी पढ़ें: जेल में बंद इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने नई पार्टी बनाई, जानें क्या रखा नाम?
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
6 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
11 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
18 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
19 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
21 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines