हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

India-US ने PAK को बताया आतंकवाद का प्रमोटर, शहबाज सरकार पर बसे इमरान खान, बोले- अलग-थलग हो गए

विज्ञापन
India US on Pakistan

India-US On Pakistan: भारत-अमेरिका के संयुक्त बयान में पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रमोटर बताया गया। इस बयान के बाद पाकिस्तान की मौजूद सरकार भले ही चुप हो, लेकिन पूर्व पीएम इमरान खान का बयान आया है। उन्होंने शहबाज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान की आयातित सरकार ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अप्रासंगिक बना दिया है। अलग-थलग हो गए हैं। इसके साथ ही हमारे लोकतंत्र, कानून का शासन और संपूर्ण आर्थिक और संस्थागत ढांचा हमारी आंखों के सामने ढह रहा है।

विदेश मंत्री की यात्राओं के बाद क्या बदला?

इमरान खान ने कहा कि जनरल बाजवा ने अपने पीडीएम साथियों के साथ दावा किया कि मैंने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर दिया है। हम उनसे और पीडीएम से जो सवाल पूछना चाहते हैं कि सरकार में एक साल रहने और पाकिस्तान के विदेश मंत्री की अनगिनत यात्राओं के बाद भारत/अमेरिका का संयुक्त बयान पाकिस्तान को भारत में सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले के रूप में दर्शाता है और इससे अधिक कुछ नहीं।

पीटीआई प्रमुख इमरान ने कहा कि तो अब आयातित सरकारी प्रयोग ने न केवल पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अप्रासंगिक बना दिया है, बल्कि हमारा लोकतंत्र, कानून का शासन और संपूर्ण आर्थिक और संस्थागत ढांचा भी हमारी आंखों के सामने ढह रहा है।

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा?

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्त रुप से कहा किवैश्विक आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एक साथ खड़े हैं। आतंकवाद के सभी रूपों का हम निंदा करते हैं। बाइडेन और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अल-कायदा, आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), और हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन सहित सभी संयुक्त राष्ट्र-सूचीबद्ध आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आह्वान दोहराया।

पाकिस्तान को चेतावनी दी गई कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकवादी हमले शुरू करने के लिए न किया जाए।

यह भी पढ़ें: PM Modi Egypt Visit: मिस्र की एक हजार साल पुरानी मस्जिद का दौरा करेंगे PM मोदी, जानें क्या है बोहरा मुस्लिमों का कनेक्शन

(Klonopin)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें