Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कथित रूप से 40 टन से अधिक गेहूं की चोरी करने के आरोप में 67 वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये गेहूं रूस ने सप्लाई किया था।
49 खाद्य पर्यवेक्षक और 18 खाद्य निरीक्षक पर कार्रवाई
गेहूं चोरी का मामला किसी एक जिले में नहीं, बल्कि पूरे 10 जिलों में बने सरकारी गोदामों से सामने आया है। निलंबित अधिकारियों में 49 खाद्य पर्यवेक्षक और 18 खाद्य निरीक्षक शामिल हैं। आरोप है कि अफसरों ने गोदाम के कर्मचारियों की मदद से गेहूं गायब कराया है।
और पढ़िए – Pakistan News: पूर्व पीएम इमरान खान के घर ‘जमान पार्क’ में बुलडोजर लेकर घुसी पुलिस, समर्थकों के साथ हुई झड़प
कथित गेहूं चोरी का मामला पाकिस्तान में चल रहे आर्थिक संकट और भोजन की कमी के बीच आया है। पाकिस्तान में गेहूं के आटे की कीमतें आसमान छू रही हैं।
50 लाख टन रूसी सरकार ने भेजा था
दरअसल, रूस चार लाख 50 हजार टन गेहूं भेजने वाला है। इसी क्रम में मार्च के पहले हफ्ते में एक रूसी जहाज 50 हजार टन गेहूं लेकर ग्वादर बंदरगाह पहुंचा था। लेकिन इस 50 हजार टन में से लगभग 40,392 टन गेहूं लापता हो चुका। जिन 10 गोदामों से अनाज लापता हुआ है वे दादू, लरकाना, शहीद बेनजीराबाद, कंबर-शाहदादकोट, जैकबाबाद, खैरपुर, सुक्कुर, घोटकी, संगर और मीरपुरखास जिलों में स्थित हैं।
सिंध खाद्य विभाग ने आरोपी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजकर उनसे अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है कि क्यों न उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें: Pakistan News: पूर्व पीएम इमरान खान के काफिले की कार हादसे की शिकार, पेशी के लिए जा रहे थे कोर्ट
यूक्रेन युद्ध के चलते 8 गुना बढ़ा आयात
एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन से आपूर्ति बाधित होने के कारण पाकिस्तान को रूस का गेहूं आयात आठ गुना बढ़ गया है। ऑब्जर्वेटरी ऑफ इकोनॉमिक कॉम्प्लेक्सिटी (OEC) के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में पाकिस्तान ने 1.01 बिलियन डॉलर का गेहूं आयात किया, जिसमें से 496 मिलियन डॉलर का गेहूं यूक्रेन से आया, जबकि 394 मिलियन डॉलर का अनाज रूस से आया। लेकिन विशेषज्ञों का सुझाव है कि गेहूं का संकट आपूर्ति की कमी से अधिक वितरण की बाधाओं के कारण है।
145 से 160 रुपए किलो बिक रहा आटा
पंजाब और सिंध पाकिस्तान में सबसे अधिक गेहूं उत्पादक राज्यों में शामिल हैं। लेकिन खाद्यान्न संकट और आर्थिक तंगी के चलते दोनों राज्यों में गेहूं का आटा 145 रुपए (पाकिस्तानी करेंसी) से 160 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रहा है। पाकिस्तान वर्तमान में 2.37 मिलियन मीट्रिक टन गेहूं की कमी झेल रहा है। इस साल, पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि वह 2.6 मिलियन मीट्रिक टन अनाज का आयात करेगी।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
4 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
8 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
8 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
16 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
17 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
19 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines