Pakistan General Election 2024 Saveera Parkash: पाकिस्तान में 16वीं नेशनल असेंबली के सदस्यों के लिए 8 फरवरी 2024 को चुनाव होंगे। इससे पहले वहां नामांकन प्रकिया का दौर शुरू हो चुका है। डाॅन की रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान में इस बार सबसे पहला नामांकन किसी हिंदू महिला ने दाखिल किया है। इस महिला का नाम सवेरा प्रकाश है। इनके पिता ओमप्रकाश पेशे से डाॅक्टर हैं। इसके साथ ही प्रकाश के पिता पीपीपी के 35 वर्षों से सक्रिय सदस्य हैं।
सवेरा प्रकाश ने बुनेर जिले में पीके-25 की सामान्य सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। आइये जानते हैं कौन हैं डाॅक्टर सवेरा प्रकाश?
पाकिस्तान के स्थानीय अखबार डाॅन की मानें तो सवेरा के पिता ओमप्रकाश पिछले 35 सालों से पीपीपी के सक्रिय सदस्य के तौर पर जुड़े हैं। ऐसे में अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए बेटी ने खैबर पख्तुनवा प्रांत के बुनेर जिले की पीके-25 जनरल सीट से पर्चा दाखिल किया है। बुनेर के स्थानीय नेता और कौमी वतन पार्टी के सदस्य सलीम खान ने कहा कि इस सीट से पर्चा दाखिल करने वाली प्रथम महिला हैं।
महिलाओं के अधिकारों के लिए करेगी काम
जानकारी के अनुसार सवेरा ने एबटाबाद इंटरनेशनल मेडिकल काॅलेज से 2022 में स्नातक किया है। पढ़ाई के साथ-साथ सवेरा प्रकाश पीपीपी की महिला मोर्चा की महासचिव भी थीं। पर्चा दाखिल करने वाली सवेरा का कहना है कि वह चुनाव जीतकर महिलाओं की बेहतरी के लिए काम करेंगी। पाकिस्तान में कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेंगी।
मानवता की सेवा उनके खून में हैं- सवेरा
डाॅन अखबार को दिए साक्षात्कार में सवेरा ने कहा कि वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चल गरीबों और वंचितों की मदद करना चाहती है। उन्होंने 23 दिसंबर को अपना नामांकन पत्र जमा किया। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि पीपीपी का नेतृत्व उनकी उम्मीदवारी पर मोहर लगाएगा। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा उनके खून में है। वह एक जनप्रतिनिधि बनकर सरकारी अस्पतालों में खराब प्रबंधन और अव्यवस्था को सुधारने का काम करेगी। बता दें कि पाकिस्तान चुनाव आयोग ने चुनाव सुधार के तहत सामान्य सीटों पर 5 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को उतारना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
11 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
15 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
18 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
19 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
19 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
1 day ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines