Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने कहा, सेना प्रमुख पाकिस्तान की राजनीति में सबसे शक्तिशाली शख्स हैं। हर कोई उनके फैसलों को मानता है। उन्होंने यह बातें शुक्रवार की शाम जमां पार्क स्थित अपने आवास से समर्थकों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इमरान ने कहा कि आप लोग उस वक्त खड़े रहे जब शहबाज सरकार उन्हें दबाने की कोशिश कर रही थी।
ये भी पढ़ेंः Sudan Conflict: ब्रिटेन ने दूतावास अफसरों को परिवार समेत सूडान से बाहर निकाला, PM ऋषि सुनक ने सेना के जज्बे को सराहा
सेना पर शरीफ और जरदारी का पक्ष लेने का आरोप
इमरान खान ने सेना प्रमुख पर भ्रष्ट लोगों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सेना भ्रष्ट माफिया शरीफ और जरदारी का पक्ष ले रही है। यह केवल इसलिए कि इमरान खान सत्ता में नहीं आना चाहिए। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मेरे भाषणों के प्रसारण पर अघोषित प्रतिबंध लगा दिया है।
पाकिस्तान में अब लोकतंत्र नहीं
क्रिकेटर से नेता बने 70 साल के इमरान खान ने कहा कि मैं आपको बता दूं कि पाकिस्तान में लोकतंत्र अब बचा नहीं है। यदि बचा भी तो सुप्रीम कोर्ट नाम के एक धागे से लटका हुआ है और जो लोग देश में लोकतंत्र चाहते हैं, उन्हें इसके साथ खड़ा होना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में हवा में लगी आग, ओहायो में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
ईद के बाद सड़कों पर उतरने का किया ऐलान
पीटीआई प्रमुख ने कहा कि अगर सरकार शीर्ष अदालत के खिलाफ साजिश करना बंद नहीं करती है और 14 मई को पंजाब में चुनाव कराने के अपने फैसले को लागू नहीं करती है तो देश को ईद के बाद सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि मैं इस अभियान का नेतृत्व आगे से करूंगा।
खान ने सेना को यह भी याद दिलाया कि वह राष्ट्र को भ्रष्ट शासकों को स्वीकार करने के लिए मजबूर नहीं कर सकती है। नवंबर में पंजाब में अपनी रैली पर हमले के बाद गोली लगने से घायल हुए खान ने दोहराया कि देश के शक्तिशाली हलकों में उन्हें मारने की साजिश चल रही थी। इससे पहले, उन्होंने आईएसआई के शीर्ष अधिकारी मेजर-जनरल फैसल नसीर और प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ और आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह का नाम लिया था।
यह भी पढ़ें: पूर्व PM इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह का भतीजा New Zealand में गिरफ्तार, ड्रग रैकेट में था शामिल
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines