---विज्ञापन---

दुनिया

पाकिस्‍तान में पूर्व पीएम का बुरा हाल, 6 फुट के इमरान 7 फुट के पिंजरे में बंद!

Pakistan Former PM Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। इमरान का एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके साथ जेल में आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें जेल में बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है।

Former PM Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने अपनी सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। संडे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पीएम ने कहा है कि उन्हें आतंकवादियों की तरह मौत की कोठरी में बंद कर दिया गया है। 6 फीट लंबे इमरान के अनुसार उनको 7 फुट लंबी और 8 फुट चौड़ी कोठरी में कैद किया गया है। 24 घंटे उनकी रिकॉर्डिंग की जाती है। उन्हें जेल में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। उनके साथ आतंकियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। ये बातें इमरान ने अपने वकीलों से शेयर की हैं। इमरान को एक साल पहले अदियाला जेल में बंद किया गया था, जहां उनको कागज और पैन रखने की अनुमति भी नहीं है।

यह भी पढ़ें:आखिर इतनी लंबी क्यों होती है जिराफ की गर्दन? वैज्ञानिकों ने सुलझा लिया रहस्य; आप भी जानिए

---विज्ञापन---

71 वर्षीय इमरान खान को कोर्ट ने तीन मामलों में दोषी ठहराया है। हालांकि तोशाखाना मामले में उनकी सजा एक अप्रैल को निलंबित की जा चुकी है। इस मामले में उनकी बीबी बुशरा खान भी जेल में हैं। जबकि सिफर मामले में उनको जून में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था। 9 मई 2023 को इमरान की गिरफ्तारी के बाद दंगे भड़क गए थे। जिसके बाद उनकी पार्टी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। इस्लामाबाद जिला और सत्र न्यायालय ने इस मामले में दोष सिद्ध होने के खिलाफ उनकी अपील को स्वीकार कर लिया था।

---विज्ञापन---

पूर्व क्रिकेटर बोले-मुझे फंसाया गया

जिसके बाद फिर राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) ने इमरान और उनकी पत्नी को तोशाखाना मामले में अरेस्ट कर लिया था। जिससे फिर उनकी रिहाई लटक गई। अब इमरान ने आरोप लगाए हैं कि उनको उस कोठरी में रखा गया है, जो आतंकियों को दी जाती है। मेरा किसी से संपर्क न रहे, ऐसा इसलिए किया गया है। इस कोठरी में वे ठीक से हिल-डुल भी नहीं सकते। यह मेरे मानव अधिकारों का हनन है। उनको जबरन फंसाया गया है। उनके खिलाफ दर्ज मामलों का कोई कानूनी आधार नहीं है।

इमरान ने खटखटाया था हाई कोर्ट का दरवाजा

राजनीति में मुझे खत्म करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व क्रिकेटर और उनकी बीवी ने हालिया गिरफ्तारी और रिमांड मंजूर होने के बाद हाई कोर्ट से राहत मांगी थी। आरोप है कि पिछले साल गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को भड़काया। जिससे पाकिस्तान में दंगा हुआ। इमरान पर शिकंजा कसने और उनकी पार्टी PTI पर बैन लगाने की बात इस सप्ताह सरकार ने कही थी। इमरान खान ने कहा कि वे पाकिस्तान की चिंता करते हैं। जेल में बंद होने के बाद भी वे भविष्य के बारे में योजनाएं बना रहे हैं। उनको उम्मीद है कि जेल से जल्दी छुटकारा मिलेगा। पिंजरे में बंद होने के बाद भी मैं हार नहीं मानूंगा। सरकार चाहे जो कर ले, एक दिन सच्चाई की जीत होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:438 दिन समुद्र में फंसा रहा, जीने के लिए पिया पक्षियों और कछुओं का खून; अविश्वसनीय है इस नाविक की कहानी

First published on: Jul 21, 2024 03:07 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola