Former ISI Chief Faiz Haeed Arrested: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के फाॅर्मर चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद को सेना ने अरेस्ट कर लिया है। उन्हें पूर्व पीएम इमरान खान का करीबी माना जाता है। इमरान खान की सरकार के समय भी फैज हामिद को अगला सेना प्रमुख को बनाने की चर्चा थी। हालांकि तख्तापलट के कारण यह योजना सफल नहीं हो पाई। बता दें कि फैज के खिलाफ यह कारवाई हाउसिंग घोटाला मामले में की गई है। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आर्मी ने कोर्ट मार्शल शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ है कि आईएसआई के पूर्व चीफ को किसी मामले में अरेस्ट किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 14 नवंबर केे अपने आदेश में कहा कि फैज हमीद पर लगे आरोपों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः कैदियों के साथ सेक्स करती थी महिला जेल अधिकारी, नशे में ऐसे शख्स को बता गई सच्चाई; अब पड़ रहा रोने…
लग चुके हैं ये आरोप
इससे पहले फैज हमीद पर सेना के नियमों के उल्लंघन के आरोप भी लगे थे। हमीद पाकिस्तान के सेना में पेशावर के कोर कमांडर रह चुके हैं। उन पर आईएसआई चीफ पद के दुरुपयोग का आरोप भी लगा था। सेना ने आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी को मेजर जनरल रैंक के अधिकारी लीड करेंगे। इसके अलावा हमीद पर एक ट्रस्ट से 5 अरब रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। इस मामले में ही 9 मई को इमरान खान को अरेस्ट किया गया है। इसके बाद पाकिस्तान में हिंसा हुई थी और 8 लोग मारे गए थे।
ये भी पढ़ेंः ’12 दिन तक बिना सोए लाइवस्ट्रीम करता रहा यूट्यूबर…’, उधर लोकेशन ट्रेस करते रहे फैंस, जानें मामला
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
4 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
6 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
8 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
9 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
9 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
18 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
19 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
22 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines