'इंडिया-पाक के बीच 18 मई तक रहेगा सीजफायर', विदेश मंत्री इशाक डार के दावे पर भारत ने दिया ये बयान

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद दोनों देश आमने-सामने आ गए। इस बीच भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हो गया।

Ishaq Dar

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहरा गया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने हमले की नाकाम कोशिश की, जिस पर भारत ने हवा में ही पाक के ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। इसके बाद दोनों देशों के बीच डीजीएमओ लेवल पर बातचीत हुई, जिसमें सीजफायर पर सहमति बन गई। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने दावा किया कि सीजफायर 18 मई तक रहेगा। इस दावे को लेकर भारत ने भी बयान दिया है।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि भारत और पाक के DGMO के बीच 10 मई को संघर्ष रोकने को लेकर हुए सीजफायर को बढ़ाने का फैसला किया गया। युद्ध विराम का समझौता 18 मई तक रहेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई टेलीफोन वार्ता के दौरान देश की सेना ने भारत के साथ युद्ध विराम को रविवार तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें भारतीय सेना ने क्या कहा?

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के दावे पर बयान दिया। इंडियन आर्मी ने कहा कि 10 मई 2025 को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच बनी सहमति के अनुसार सतर्कता के स्तर को कम करने के लिए विश्वास और निर्माण उपायों को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

इशाक डार ने क्या किया दावा?

इशाक डार ने नेशनल असेंबली में कहा कि 10 मई को हुई वार्ता में 12 मई तक युद्ध विराम समझौते पर सहमति बनी थी। दोनों देशों के बीच 12 मई को जो बातचीत हुई, उसमें सीजफायर को 14 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। 14 मई को हुई वार्ता में 18 मई तक युद्ध विराम जारी रखने पर सहमति बनी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ