भारत से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान के नेता रोज अपने देश की बेइज्जती कराने में जुटे हैं। एक दिन पहले भारत से लगी सीमा पर स्थित कामरा एयरबेस पर पहुंचे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी दी। शरीफ भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की नकल कर रहे थे। उधर संघर्ष के बाद रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और विदेश मंत्री इशाक डार लगातार फर्जी दावे कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री ने कहा कि अब तो विदेशी मीडिया टेलीग्राफ अखबार ने भी पाकिस्तानी एयरफोर्स का लोहा मान लिया है। उसे आसमान का अनडिस्प्यूटेड किंग बताया है। विदेश मंत्री ने ये बात पाकिस्तान की संसद में कही। उन्होंने कहा कि ये हम नहीं कह रहे हैं। हालांकि डार के इस झूठ की पोल पाकिस्तानी मीडिया ने ही खोल दी। डॉन ने टेलीग्राफ में छपी खबर का खंडन करते हुए कहा कि पाकिस्तान के विदेश और रक्षा मंत्री ने जो दावा किया है वो एआई द्वारा एडिट किया गया है।
एआई से एडिट किया गया टेलीग्राफ का पेज
पाकिस्तानी अखबार ने डॉन ने विदेश मंत्री के दावे को फेक बताया। डॉन के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जो कहा वैसा टेलीग्राफ में नहीं छपा था। इसको एआई द्वारा एडिट किया गया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने भी इस फेक तस्वीर को शेयर किया था। टेलीग्राफ अखबार के इस पेज को एआई का इस्तेमाल कर तैयार किया गया था।
ये भी पढ़ेंः तालिबान से दोस्ती का हाथ क्यों बढ़ा रहा भारत? पाकिस्तान से तनाव के बीच जियो पॉलिटिक्स में बड़ा बदलाव
विदेश मंत्री अपने झूठे दावे से यह साबित करने की कोशिश की कि विदेशी मीडिया भी पाकिस्तान की एयरफोर्स का लोहा मानता है। हालांकि विदेश मंत्री का झूठ पकड़े जाने के बाद अब तक इस पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय ने फिलहाल इस पर चुप्पी साध रखी है। बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान के विदेश और रक्षा मंत्री अपनी ओर से कई झूठे दावे कर चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः तालिबान ने भारत का किया समर्थन, आइए जानते हैं दोनों देशों के बीच कैसे हैं व्यापारिक संबंध?
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
11 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
15 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
17 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
18 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
20 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines