नई दिल्ली: पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,000 को पार कर गई है जबकि हजारों लोग घायल और विस्थापित भी हुए हैं। जियो न्यूज ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के हवाले से बताया कि 14 जून से अब तक बारिश और बाढ़ से कम से कम 1,033 लोग मारे गए हैं जबकि 1,527 लोग घायल हुए हैं।
अभी पढ़ें – इराक में भड़की हिंसा, धर्मगुरु समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष में 20 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटे में 119 लोगों की हुई मौत
पिछले 24 घंटों में करीब 119 लोगों की मौत हुई और 71 लोग घायल हुए। आंकड़ों के मुताबिक, बलूचिस्तान में चार, गिलगित बाल्टिस्तान में छह, खैबर पख्तूनख्वा में 31 और सिंध में 76 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में 3,451.5 किमी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और 149 पुल ढह गए हैं।
7 लाख से ज्यादा पशुओं की हुई मौत
कुल 9 लाख 49 हजार 858 घरों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 6 लाख 62 हजार 446 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 2 लाख 87 हजार 412 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। 7 लाख 19 हजार 558 पशुओं की भी मौत हो चुकी है।
अभी पढ़ें – America: कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के ही व्यक्ति ने किया दूसरे के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार, गिरफ्तार
110 जिले बाढ़ के चपेट में
जियो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान के कम से कम 110 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें से 72 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित किया है। पाकिस्तान एक दशक से अधिक समय में सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। बाढ़ ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, बाढ़ से 57 लाख 73 हजार 063 लोग प्रभावित हुए हैं। 51 हजार 275 लोगों को बचाया भी गया है जबकि 4 लाख 98 हजार 442 लोगों को राहत शिविरों में ले जाया गया है।
आगे क्या
26 अगस्त को पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के बाढ़ पूर्वानुमान विभाग (एफएफडी) ने चेतावनी जारी की है कि केपी प्रांत के नौशेरा में काबुल नदी के अलावा काबुल और सिंधु की सहायक नदियों में उच्च-स्तरीय बाढ़ की आशंका है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
2 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
11 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
12 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
14 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
16 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
16 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines