भारत में बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने से कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में तबाही मच चुकी है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से लगभग 46 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ से सैकड़ों लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि कम से कम 200 लोगों की मौत हुई है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कई जिलों में विनाशकारी बाढ़ से तबाही मची है। सड़कें, पुल, घर, स्कूल बह गए हैं। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। AP की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 243 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से 157 लोग सिर्फ बुनेर जिले में मारे गए।
स्वात, बुनेर, शांगला, बाजौर, लोअर दीर, बट्टाग्राम और मनसेहरा जिलों में भारी नुकसान हुआ है। 1122 टीमों को बचाव के लिए लगाया गया है। बुनेर जिले में 2071 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जिसमें 300 स्कूली बच्चे भी शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी रहने के कारण पूरे जिले में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। दूर और दुर्गम क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाने के लिए हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया जा रहा है।
हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 की मौत
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने और राहत-बचाव सामग्री पहुंचाने के लिए लगाया गया MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इस हेलीकॉप्टर के चालक दल के सदस्यों के सम्मान में एक दिन के शोक की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत, बाढ़ग्रस्त इलाके में बचाव के दौरान हुआ हादसा
बाढ़ से मची तबाही को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई और आपदा प्रबंधन विभाग को पर्यटकों एवं बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक पाकिस्तान में 26 जून से बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण मरने वालों की संख्या 556 हो गई है।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
5 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
6 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
8 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
21 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
23 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
23 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines