Pakistan First Miss Universe Erica Robin: कराची की एरिका रॉबिन पाकिस्तान की पहली मिस यूनिवर्स चुनी गईं हैं। हालांकि एरिका के चयन पर पाकिस्तानी सरकार ने ही सवाल उठा दिया है। मामला इस कदर बढ़ गया कि पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री अनवार उल हक काकड़ ने विदेश मंत्रालय और इंटेलिजेंस ब्यूरो को जांच के आदेश दे दिए।
दरअसल, UAE के दुबई की बिजनेस ग्रुप युजेन पब्लिशिंग एंड मार्केटिंग ने पाकिस्तान के नाम पर ब्यूटी कॉन्टेस्ट कराया था। अब इस कंपनी पर पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री भड़क गए। कहा जा रहा है कि पाक सरकार की ओर से पाकिस्तान के नाम से इस कॉन्टेस्ट को कराने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसलिए पीएम काकड़ ने विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया कि वो इस संबंध में UAE सरकार से संपर्क करे।
इससे पहले काकड़ ने IB को इस कॉन्टेस्ट को कराने वाले संगठन के बारे में पता करने को कहा था। रिपोर्ट में पीएम को जानकारी दी गई कि युजेन पब्लिशिंग एंड मार्केटिंग बिजनेस ग्रुप को 2023 ही कॉन्टेस्ट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार मिला था।
इसके बाद बिजनेस ग्रुप ने houseofyugen.com नाम की एक वेबसाइट पर पाकिस्तान की 24 से 28 साल की महिलाओं को मिस यूनिवर्स के लिए आवेदन देने को कहा था। पूरा प्रॉसेस 4 मार्च 2023 को शुरू किया गया था। 14 सितंबर 2023 को 5 दावेदारों में से एरिका रॉबिन को पाकिस्तान की पहली मिस यूनिवर्स घोषित किया गया।
अब जान लीजिए, कौन हैं एरिका रॉबिन?
24 साल की एरिका रॉबिन पाकिस्तान की मॉडल हैं। एरिका का जन्म 14 सितंबर 1999 में कराची के एक ईसाई परिवार में हुआ। उन्होंने 2014 में कराची के सेंट पैट्रिक गर्ल्स हाई स्कूल से ग्रैजुएशन किया। करीब छह साल बाद एरिका ने जनवरी 2020 में मॉडलिंग में कदम रखा।
जुलाई 2020 में उन्हें पाकिस्तान की DIVA मैगज़ीन में जगह मिली। मॉडलिंग के अलावा, एरिका ने फ्लो डिजिटल में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर भी काम किया है। अब एरिका 18 नवंबर, 2023 को सैन साल्वाडोर में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2023 कॉन्टेस्ट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
संबंधित खबरें
होर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
50 mins agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
9 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
14 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
14 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
21 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
23 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines