Pakistan Inflation : पड़ोसी देश पाकिस्तान महंगाई की मार से जूझ रहा है। वर्तमान में आटा, दाल और चावल के साथ आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी हर चीज के दाम आसमान पर हैं। आलम यह है कि बिजली के बिल अदा करने के लिए पाकिस्तान सरकार आम जनता को EMI का विकल्प देने पर विचार कर रही है। इस बीच तेल के दामों में इजाफा किया गया है, जिसके बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत ही 300 के पार पहुंच गई है।
पेट्रोल-डीजल ने भी तोड़े रिकॉर्ड
पिछले सप्ताह ही पेट्रोल की कीमत में 14.91 रुपये और डीजल के दाम में 18.44 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत 305.36 रुपये और डीजल 311.84 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि इसका सीधा असर सब्जी, दाल-चावल समेत अन्य वस्तुओं पर सीधे तौर पर पड़ेगा, क्योंकि ट्रांसपार्ट का खर्च बढ़ जाएगा।
गिर रहा पाकिस्तानी रुपया
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तान का रुपया भी लगातार गिर रहा है। पिछले सप्ताह ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1.09 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद वर्तमान में एक डॉलर की कीमत 306 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है। आने वाले समय में इसमें और गिरावट होने के आसार हैं। पिछले महीने रुपये में 4.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद अगस्त के अंत तक रुपये में 6.2 प्रतिशत की गिरावट आ गई।
घरों में आ रहा 10,000 का बिजली बिल
पाकिस्तान में बिजली की दर 64 रुपये प्रति यूनिट महंगी हो गई है। इसी साल मार्च के महीने में एक यूनिट बिजली की दर 38 रुपये थी, जो अगस्त में 56 रुपये हो गई। इसके बाद बढ़ोतरी के साथ यह दर 64 रुपये प्रति यूनिट हो गई है। बताया जा रहा है कि इस साल पाकिस्तान में बिजली बिल के कुल बिल पर 48 फीसदी तक का टैक्स बढ़ाया गया है। दरअसल, पाकिस्तान में एक सामान्य तौर प्रति महीने जिनके बिल 2 हजार रुपये तक आते थे, वह 10 रुपये तक आ रहे हैं।
पाकिस्तान में बढ़े इन चीजों के दाम
- चावल
- मूंग दाल
- डीजल
- पेट्रोल
- आलू
- अंडे
- प्याज
- गेहूं
संबंधित खबरें
LIVE: संसद मार्ग थाने के बाहर प्रोटेस्ट, हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता
43 mins agoईरान पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा US? जानिए - कितना खतरनाक ये 'महाबम'
1 hr agoअमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
1 hr agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
16 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
18 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
20 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
22 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
1 day agoसंसद मार्ग थाने के बाहर दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष को किया डिटेन
1 day agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines