हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान में घर में गोला-बारूद से खेल रहे थे बच्चे; धमाके में 5 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

विज्ञापन

Pakistan Explosion Kills 5 Children Who Play With Rocket Shell: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बुधवार को एक घर में ब्लास्ट होने से 5 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। पुलिस के मुताबिक, बच्चों को बाहर रॉकेट शेल मिला था, जिसे वे खिलौना समझकर घर ले आए थे। खेलने के दौरान रॉकेट शेल में धमाका हो गया, जिससे पांच बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई।

कशमोर-कंधकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रोहिल खोसा ने कहा कि बच्चों को खेलते समय एक रॉकेट शेल मिला था। वे रॉकेट शेल को घर ले आए थे। धमाके में पांच बच्चों के अलावा दो महिलाओं और दो पुरुषों की भी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि हताहतों के अलावा विस्फोट में पांच अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

खोसो ने कहा कि घटनास्थल वाला इलाका नदी क्षेत्र वाला है। नदी क्षेत्र के अंदर छुपे आपराधिक गिरोह ने रॉकेट शेल वहां छोड़ा होगा। एसएसपी ने कहा कि ब्लास्ट की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने दिया ये बयान

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने ट्वीट कर घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सिंध और पंजाब के नदी वाले इलाके कुछ आपराधिक गिरोह के लिए पनाहगाह बन गए हैं। बिलावल ने पाक की अंतरिम सरकार से इस इलाके को आपराधिक तत्वों से मुक्त कराने की अपील की।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सिंध के मुख्यमंत्री न्यायमूर्ति मकबूल बकर ने प्रांतीय महानिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पूछा है कि रॉकेट लांचर जांगी सुबजवाई गोथ गांव तक आखिर कैसे पहुंचा? साथ ही ये भी पूछा कि इलाके में हथियारों के किसी जखीरे की तस्करी की जा रही थी? उन्होंने ब्लास्ट की घटना में 9 लोगों को मारे जाने पर दुख भी जताया। साथ ही महानिरीक्षक को विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें