Pakistan Viral Video: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की एक बार फिर सोशल मीडिया पर छिछालेदर हुई है। मामला पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बुलेटप्रूफ हेलमेट से जुड़ा है। दरअसल, मंगलवार को इमरान एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक काले रंग की टोपी पहनी थी जिसे बुलेट प्रूफ हेलमेट बताया जा रहा है। इमरान खान अपने इस बुलेटप्रूफ हेलमेट को लेकर चर्चा में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार (4 अप्रैल) को इमरान अदालत में पेशी के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बुलेटप्रूफ हेलमेट पहना हुआ था। इस दौरान वह चारों ओर से बुलेटप्रूफ शील्ड से घिरे हुए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब चुटकियां ले रहे हैं।
और पढ़िए – महिला जज को धमकाने का मामला: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, फिर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
भाजपा नेता ने ली चुटकी, कहा- एक साथ आजाद हुए…
तमिलनाडु की बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने इमरान खान के बुलेटप्रूफ हेलमेट को लेकर पाकिस्तान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि याद दिलाना चाहती हूं, दोनों देश एक ही समय में आजाद हुए थे। लेकिन जो मायने रखता है वह है मूलभूत सिद्धांत, जिस पर राष्ट्र का निर्माण होता है और वो प्यार होता है नफरत नहीं।
और पढ़िए – भारत का पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन, 6 महीने में दूसरी बार पाक सरकार के ट्विटर अकाउंट पर लगाई रोक
इमरान ने अपनी जान के खतरे की जताई है आशंका
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कई बार अपनी जान के खतरे को लेकर आशंका जता चुके हैं। नवंबर 2022 में एक रैली के दौरान उन पर हमला भी हो चुका है। हमले के बाद से ही इमरान खान फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। कहा जा रहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर ही वे बुलेटप्रूफ हेलमेट पहनकर कोर्ट पहुंचे थे। हाल ही में इमरान खान ने कहा था कि वह नवंबर में हुए हमले के प्रभाव से अबतक नहीं निकल पाए हैं।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
2 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
4 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
8 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
8 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
10 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
17 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
19 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines