रावलपिंडी के आदियाला जेल में बहन उजमा खानम से 20 मिनट की मुलाकात के बाद पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाया है. उजमा ने मंगलवार शाम को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि भाई जिंदा तो हैं, लेकिन मानसिक यातनाओं का शिकार हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘अल्लाह का शुक्र है, उनकी सेहत ठीक है, मगर वो गुस्से में थे और पूरे दिन सेल में बंद रहने, सीमित समय बाहर निकलने और किसी से बात न करने की शिकायत कर रहे थे.’
सब के लिए आसिम मुनीर जिम्मेदार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान ने अपनी बहन को साफ शब्दों में कहा कि उनकी कैद और हालात के लिए असीम मुनीर जिम्मेदार हैं, जो अब पाकिस्तान की सबसे ताकतवर शख्सियत बन चुके हैं. उजमा के मुताबिक, मीटिंग करीब आधे घंटे चली, जिसमें इमरान ने जेल प्रशासन की हरकतों पर नाराजगी जताई. ये मुलाकात तब मुमकिन हुई जब हफ्तों से परिवार को इजाजत न मिलने से अफवाहें उड़ रही थीं कि इमरान की तबीयत बिगड़ चुकी है या फिर कुछ अनहोनी हो गई है.
यह भी पढ़ें: इमरान खान से मिलने अदियाला जेल पहुंचीं बहन उजमा, बताया कैसी है भाई की हालत
पिता से नहीं हो पा रहा संपर्क
पिछले कई हफ्तों से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक इस्लामाबाद हाई कोर्ट और आदियाला जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद सेक्शन 144 लगा दिया गया. इमरान के बेटे कासिम खान ने रॉयटर्स को बताया था कि पिता से कोई सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा, जबकि कोर्ट ने हफ्ते में एक मुलाकात का आदेश दिया था. परिवार ने जेल अधिकारियों पर निजी डॉक्टर को मिलने से रोकने का भी आरोप लगाया, जिससे अफगानिस्तान से शुरू हुई मौत की अफवाहें और तेज हो गईं.
इमरान की लोकप्रियता से डरती है शहबाज सरकार
पीटीआई सीनेटर खुर्रम जिशान ने रविवार को कहा कि शहबाज शरीफ सरकार इमरान की लोकप्रियता से डरती है, इसलिए तस्वीरें या वीडियो नहीं दिखा रही. 72 साल के इस वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर को अगस्त 2023 से जेल में रखा गया है, और हाल ही में कायब पख्तूनख्वा के सीएम सोहेल अफरीदी को भी आठवीं बार मुलाकात से रोका गया. जेल अधिकारियों ने खारिज किया कि इमरान को अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन परिवार और पार्टी का दावा है कि उन्हें जानवरों से बदतर सलूक मिल रहा है.
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
4 mins agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
4 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
5 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
5 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
5 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
6 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
13 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
19 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
23 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines