पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत एक के बाद एक सख्त फैसले लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ने में लगा है। इस बीच रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने भारत को गीदड़भभकी दी है। जमाली ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है या सिंधु नदी का पानी रोकता है तो पाकिस्तान न सिर्फ परंपरागत बल्कि परमाणु हथियार से भी जवाब देगा।
एक रूसी टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तानी राजदूत ने कहा कि हमारे पास भारत की सैन्य कार्रवाई योजना के पुख्ता सबूत हैं। जमाली ने दावा किया है कि लीक हुए दस्तावेजों में पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों पर हमले की योजना बनाई गई है। हमें लगता है कि हमला अब कभी भी हो सकता है। पाक राजदूत ने आगे कहा कि पाकिस्तान किसी भी हमले का पूरी ताकत से जवाब देगा। जिसमें पारंपरिक और परमाणु हथियार दोनों शामिल हैं।
पाकिस्तानी राजदूत ने क्या कहा?
वहीं सिंधु नदी का पानी रोके जाने को लेकर जमाली ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के निचले हिस्से के पानी को रोकता है, मोड़ता है तो इसे पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की कार्यवाही माना जाएगा। ऐसे में इसका पूरे बल से जवाब दिया जाएगा। जमाली ने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। ऐसे में तनाव को कम करना बेहद जरूरी है। पाकिस्तानी राजदूत ने कश्मीर हमले की जांच किसी तटस्थ जांच एजेंसी से कराने की मांग की है। इसके साथ ही इसमें रूस और चीन का सहयोग मिलने की उम्मीद भी जताई है।
ये भी पढ़ेंः भारत के तीखे तेवरों से डरा पाकिस्तान; PM शरीफ ने लिया एक फैसला, राष्ट्रपति जरदारी का भी ऐलान
हमले के बाद सरकार ने लिए बड़े फैसले
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 17 लोग घायल हुए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को लेकर कई फैसले किए, इसमें सिंधु जल संधि स्थगित करना, पाकिस्तानी नागरिकों के देश छोड़ने, व्यापार बंद करने जैसे बड़े फैसले शामिल हैं। सभी फैसले एक-एक कर लागू भी हो चुके हैं। वहीं इसके अलावा सरकार ने पाकिस्तानी मीडिया चैनल्स और यूट्यूब पर भी बैन लगाया है।
ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार ने IMF बोर्ड से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को क्यों हटाया? सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
59 mins agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
2 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
6 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
6 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
6 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
14 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines