भारत के तीखे तेवरों से डरा पाकिस्तान; संसद का विशेष सत्र बुलाया, बंदरगाहों पर भी किया बड़ा ऐलान

पाकिस्तान ने भारत का कड़ा रुख देखकर 2 बडे़ फैसले लिए हैं। एक फैसले का ऐलान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने किया और दूसरे फैसले के बारे में राष्ट्रपति जरदारी ने घोषणा की। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ क्या कदम उठा रहा है?

India Pakistan War

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के तेवर देखकर पाकिस्तान डरा हुआ है, इसलिए आए दिन पाकिस्तान नए फैसले ले रहा है। ताजा अपडेट्स के अनुसार, पाकिस्तान में संसद का विशेष सत्र बुला लिया गया है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के आदेशानुसार सोमवार शाम 5 बजे इस्लामाबाद में नेशनल असेंबली बैठेगी।

विज्ञापन

संसद के द्वारा विशेष सत्र बुलाए जाने की घोषणा आधी रात के बाद की गई, लेकिन संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के पाकिस्तान के फैसले से साफ है कि भारत की खामोशी से बौखलाए पाकिस्तान द्वारा संसद में विशेष प्रस्ताव पारित करके खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन

इस प्रस्ताव को फिर इंटरनेशनल अथॉरिटीज के सामने पेश करके भारत के साथ छिड़े विवाद में दखल देने की अपील की जा सकती है। पाकिस्तान UN के सामने भी अपना पक्ष रख चुका है।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया बंदरगाह

बता दें कि शनिवार देररात पाकिस्तान ने एक फैसला लेकर अपनी बंदरगाहों को भारत के लिए बंद कर दिया। पाकिस्तान की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि पाकिस्तान की बंदरगाह में किसी भी भारतीय जहाज को आने न दिया जाए। पाकिस्तान जहाज भी भारतीय बंदरगाहों में डॉक न करें। भारत सरकार के नौवहन महानिदेशालय ने भी एक आदेश जारी किया है।

दिन में भारतीय नौसेना ने एक आदेश जारी करके पाकिस्तानी झंडा लगे सभी समुद्री जहाजों को भारतीय समुद्री एरिया में एंट्री देने से मना कर दिया। आदेश में कहा गया कि कोई भी जहाज जिस पर पाकिस्तान का झंडा लगा होगा, उसे भारत में एंट्री नही मिलेगी। कोई भी जहाज जिस पर भारत का झंडा लगा होगा, वह पाकिस्तान की बंदरगाहों पर नहीं जाएगा।

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ा है और दोनों देश युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को टूरिस्टों पर आतंकियों ने हमला किया था। 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भारत इस नरसंहार का बदला पाकिस्तान से लेना चाहता है। इसलिए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ