हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मिडिल ईस्ट जंग में पाकिस्तान की एंट्री? सऊदी अरब क्यों पहुंचे आर्मी चीफ मुनीर

जंग के बीच पाकिस्तान आर्मी के चीफ आसिम मुनीर अचानक सउदी अरब पहुंच गए। मुनीर ने सऊदी रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने मुलाकात की। दोनों के बीच रियाद में बैठक हुई। खालिद बिन सलमान ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में जंग का आज आठवां दिन हैं। अब तक अमेरिका, ईरान और इजरायल ने हजारों मिसाइल और बमों का इस्तेमाल किया है। इसका असर कई देशों में देखने को मिल रहा है। वैसे तो तकरीबन सभी देश इस युद्ध में शामिल होने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान के एक कदम से हलचल तेज कर दी है।

जंग के बीच पाकिस्तान आर्मी के चीफ आसिम मुनीर अचानक सउदी अरब पहुंच गए। मुनीर ने सऊदी रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने मुलाकात की। दोनों के बीच रियाद में बैठक हुई। खालिद बिन सलमान ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। खालिद ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख और रक्षा बलों के प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध से पाकिस्तान को तगड़ा झटका, कतर का LNG सप्लाई करने से इनकार, भारत के दुश्म

विज्ञापन

सलमान ने कहा कि हमने ईरान द्वारा पाकिस्तान पर किए जा रहे हमलों और हमारे संयुक्त रणनीतिक रक्षा समझौते के दायरे में उन्हें रोकने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की। हमने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे कृत्य क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता

यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी बंद, होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक… मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन

बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था। इसके बाद ईरान लगातार खाड़ी मुल्कों को टारगेट कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये खाड़ी के वो देश हैं जिन्होंने किसी न किसी तरीके से अमेरिका की मदद की थी। पहले तो ईरान ने इस देशों में केवल अमेरिकी सैन्य अड्डों को टारगेट किया था। फिर बाद में ईरान ने सऊदी के ऑयल फील्ड को भी टारगेट किया। ऐसे माहौल में सऊदी में पाक आर्मी चीफ के पहुंचने से पाक के युद्ध में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि अभी तक पाक ने ऐसा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola