Pakistan Election 2024: पाकिस्तान के आम चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। इस दौरान विभिन्न जगहों से हिंसा की खबरें सामने आई हैं। उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले में पुलिस और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। शांगला के कुछ वीडियो फुटेज सामने आए हैं, जिसमें लोग चिल्लाते हुए दिख रहे हैं और एक इमारत में आग लगी है। भीड़ में लोगों को कुछ चीजें फेंकते हुए देखा जा सकता है, जबकि भीड़ में चिल्लाने के पीछे गोलियों की आवाज भी सुनाई देती है।
इमरान खान के वकील की बुलेटप्रूफ कार पर हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान खान समेत पीटीआई नेताओं का केस लड़ने वाले वकील ने दावा किया है कि उनकी बुलेटप्रूफ कार पर हमला किया गया है। हालांकि, इस दौरान वे कार में मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि मेरी जान को खतरा है। पुलिस और फ्रंटियर कोर को मेरे घर के आसपास तैनात किया गया है। वकील ने बताया कि हजारों लोगों ने मेरे समर्थन में हथियार उठा लिए हैं और हथियारबंद लोग डीआरओ (जिला रिटर्निंग कार्यालय) के सामने एकत्र हुए हैं।
पीटीआई ने जीती 89 सीटें
गौरतलब है कि पाकिस्तान आम चुनाव के नतीजे 10 घंटे की देरी के बाद आने शुरू हुए। चुनाव आयोग ने इसके लिए सरकार द्वारा फोन और इंटरनेट सेवाओं को सस्पेंड करने को जिम्मेदार ठहराया। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने दावा किया कि वे 100 से अधिक सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग के आधिकारिक नतीजों से पता चलता है कि शाम 7 बजे तक पीटीआई समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों ने 89 सीटें जीत ली हैं।
नवाज शरीफ ने चला बड़ा दांव
हालांकि, नवाज शरीफ ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के पास सबसे ज्यादा सीटें हैं, लेकिन यह सरकार बनाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम देश को मुश्किल समय से बाहर निकाल सकते हैं। हमने पहले भी ऐसा किया है। शरीफ ने निर्दलीय उम्मीदवारों को भी अपने पाले में करने की कोशिश करते हुए कहा कि हम उन्हें अपने साथ आने के लिए आमंत्रित करते हैं। सरकार बनाने के लिए सभी पार्टियों को एकजुट होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Pakistan Election Result: जेल में बैठकर इमरान खान ने कर दिया खेला, तीन बार रह चुके पीएम भी पिछड़े
नवाज शरीफ, मरियम नवाज और बिलावल भुट्टो जरदारी जीते
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ ने लाहौर निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की, लेकिन मनसेहरा में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि पाकिस्तान में उम्मीदवारों को एक ही समय में नेशनल असेंबली और प्रांतीय असेंबली, दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की अनुमति है, लेकिन अगर वे दोनों जगह से जीत हासिल करते हैं तो एक सीट छोड़नी पड़ेगी। नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने भी लाहौर से जीत दर्ज की है। वहीं, बिलावल भुट्टो जरदारी ने कंबर शाहदादकोट-1 से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। बिलावल पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे हैं, जिनकी 2007 में हत्या कर दी गई थी। उनके पिता पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी हैं।
यह भी पढ़ें: Pakistan Election Result: पाकिस्तान में नवाज शरीफ की बनेगी सरकार? पार्टी ने क्यों किया दावा
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines