Pakistan Election 2024 : पाकिस्तान में अगली सरकार के लिए हुए चुनाव में अभी तक किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है। इसी बीच एक खबर यह आई है कि तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ चौथी बार यह पद संभालने के लिए बहुत इच्छुक नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सूत्रों ने बताया कि इस बात की संभावना है कि नवाज के भाई शहबाज शरीफ एक बार फिर यह पद संभाल सकते हैं।
आठ फरवरी को पाकिस्तान में मतदान हुआ था। आज रविवार को 11 तारीख हो गई है और अभी तक परिणाम नहीं आ पाया है। यहां के चुनावी मैदान में यूं तो दर्जनों पार्टियां हैं लेकिन असल मुकाबला इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई), नवाज शरीफ की पीएमएल-एन और बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच था। इमरान खान की पार्टी के उम्मीदवार इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरे हैं।
क्या चाहते हैं नवाज शरीफ?
सूत्रों के अनुसार नवाज शरीफ के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपनी बेटी मरियम नवाज के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री पद चाहते हैं। एक सूत्र ने कहा कि नवाज के सेना विरोधी रुख की वजह से भी उनके नेतृत्व वाली सरकार के विचार पर सहजता नहीं बन पा रही है। सेना को लगता है कि शहबाज शरीफ इस काम के लिए बेहतर रहेंगे। हालांकि, राजनीतिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान का भविष्य क्या होगा यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ होगा।
अभी तक क्या है परिणाम?
ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक 265 में से 257 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 102 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, पीएमएलएन के खाते में 73 सीटें आई हैं और दो निर्दलीयों ने भी इसे समर्थन दिया है। इसके अलावा पीपीपी को केवल 54 सीटों पर जीत मिल पाई है। यहां सरकार बनाने के लिए सभी पार्टियां कोशिश कर रही हैं लेकिन अभी तक किसी को भी कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई है।
आज पीटीआई का प्रदर्शन
पीटीआई ने ऐलान किया है कि चुनाव में धांधली और फर्जीवाड़े के खिलाफ दोपहर 2 बजे से पूरे पाकिस्तान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी ने यह भी कहा कि हमारे जीते हुए निर्दलीय उम्मीदवारों को आज किसी न किसी पार्टी से जोड़ दिया जाएगा क्योंकि वह सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि पीटीआई इसके लिए मजलिस वहादत-ए-मुस्लिमीन पाकिस्तान (एमडब्ल्यूएमपी) से हाथ मिला सकती है।
ये भी पढ़ें: 10 प्वाइंट्स में जानिए पाकिस्तान चुनाव के हालात
ये भी पढ़ें: Imran Khan को जेल में मारने की हुई साजिश!
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में हिंदू प्रत्याशियों का क्या रहा रिजल्ट
संबंधित खबरें
गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
4 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
5 hrs agoLIVE: टोक्यो में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता
10 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
10 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
11 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
11 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
11 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
19 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
22 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines