Pakistan Election 2024 : पाकिस्तान इस समय आम चुनाव के परिणाम का इंतजार कर रहा है, जिसके लिए मतदान बीती आठ फरवरी को हुआ था। लेकिन चुनावी तस्वीर अभी भी साफ नहीं हो पाई है। एक ओर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाते दिख रहे हैं तो दूसरी ओर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के मुखिया और तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ सरकार बनाने के लिए पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच पाकिस्तान के राजनीतिक हालात बयां करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो भारत की लोकप्रिय सीरीज मिर्जापुर पर आधारित है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह वीडियो पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने पोस्ट किया है।
इस वीडियो को देख आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में पाकिस्तान में सबसे ताकतवर मानी जाने वाली सेना के प्रमुख को कालीन भैया के रूप में दिखाया गया है। वहीं, इमरान खान को कालीन भैया के बेटे मुन्ना त्रिपाठी और नवाज शरीफ को गुड्डू पंडित के रोल में दिखाया गया है। मिर्जापुर के ट्रेलर में समेटा गया पाकिस्तान की राजनीति का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब 25,000 लोग देख चुके थे। वीडियो की एडिटिंग इतनी शानदार तरीके से की गई है कि एक बार वीडियो देखना शुरू किया तो इसके खत्म होने से पहले आप अपना फोन बंद नहीं कर पाएंगे। नायला इनायत ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ‘बस मर्जी हमारी होगी’। बता दें कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख को यह डायलॉग बोलते हुए दिखाया गया है।
मजाक-मजाक में दिखाई असली तस्वीर
हैरान करने वाली बात यह है कि यह वीडियो दरअसल पाकिस्तान की असली चुनावी तस्वीर दिखाता है। पाकिस्तानी राजनीति के सभी कैरेक्टर इस तरह से दिखाए गए हैं मानो यही असली वीडियो हो। सेना को कालीन भैया के किरदार में दिखाया गया है जो मिर्जापुर में सबसे ताकतवर शख्स था। पाकिस्तान की सेना को भी यहां के राजनीतिक मैदान में सबसे ताकतवर माना जाता है। उधर, मुन्ना भैया के रूप में इमरान सत्ता पाने का संघर्ष करते दिखते हैं तो नवाज शरीफ गुड्डू पंडित की तरह सत्ता परिवर्तन करने का इरादा दिखाते हैं।
क्या बता रहा है अब तक आया परिणाम
अभी तक हुई मतगणना के अनुसार इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, नवाज शरीफ सरकार बनाने के लिए गठबंधन करने की तैयारी में हैं। पीटीआई ने चुनाव में फर्जीवाड़े और धांधली के आरोप भी लगाए थे। एक समीकरण यह बन रहा है कि अगर पीटीआई के खाते में पर्याप्त सीटें आ जाती हैं तो यह संभव है कि पाकिस्तान को पहली बार एक निर्दलीय प्रधानमंत्री मिल जाए। हालांकि, पड़ोसी देश की राजनीतिक तस्वीर इस बार कैसी बनेगी, यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान चुनाव में अब तक क्या-क्या हुआ
ये भी पढ़ें: इमरान ने किया दो तिहाई बहुमत का दावा
ये भी पढ़ें: चुनाव परिणाम में सरेआम धांधली के वीडियो!
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines