Pakistan Election 2024 Result : पाकिस्तान में अभी आम चुनाव के फाइनल नतीजे आने बाकी हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी अबतक के परिणाम में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरे पर नवाज शरीफ की पार्टी PML-N है। इस बीच नवाज शरीफ ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। पाकिस्तान के चुनाव परिणाम को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है।
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम पाकिस्तान में लोकतंत्र कायम रखने और चुनावी संस्थानों की रक्षा करने के लिए पाक चुनाव के कार्यकर्ताओं, आम नागरिक, पत्रकारों और चुनावी पर्यवेक्षकों के कार्यों की सराहना करते हैं। साथ ही उन्होंने मतदान और वोटों की गिनती के दौरान हुई हिंसा की निंदा की है।
यह भी पढ़ें : Pakistan Election Result में सेना की धांधली, जीती बाजी हारे इमरान खान
पाकिस्तान चुनाव में हिंसा निंदनीय
मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम पाकिस्तान में चुनावी हिंसा, मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की निंदा करते हैं। इसके तहत पत्रकारों पर हमले, इंटरनेट और दूरसंचार सेवाओं पर रोक लगना चिंता जनक है। चुनावी प्रक्रिया में धोखाधड़ी के दावों की पूरी निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए।
मतदान और मतगणना में हुए कई हमले
आपको बता दें कि पाकिस्तान आम चुनाव के मतदान में जमकर हिंसा हुई। कई आतंकी हमले हुए, जिसमें 10 सुरक्षाकर्मी और 2 आम नागरिक मारे गए। साथ ही कई लोग जख्मी भी हो गए हैं। इसके बाद वोट की गिनती हुई, जिसे लेकर इमरान खान ने चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें : Pakistan: इमरान खान के उम्मीदवार आगे, फिर भी नवाज शरीफ ने विक्ट्री स्पीच में खेला बड़ा दांव
इमरान खान ने चुनाव पर धांधली का लगाया आरोप
चुनाव आयोग ने भले ही इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और उसके चुनाव चिह्न को रद्द कर दिया, लेकिन उनके समर्थित उम्मीदवारों ने चुनाव का परिणाम बदल दिया। पीटीआई के समर्थित उम्मीदवारों ने कई दिग्गजों को हराया है। साथ ही अबतक के नतीजों में 88 प्रत्याशी जीत चुके हैं। वहीं, नवाज शरीफ ने कहा कि हमारी पार्टी पीएमएल-एन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और हम निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines