Pakistan में क्यों दोबारा करानी पड़ रही वोटिंग? मतगणना के बीच चुनाव आयोग ने अचानक लिया फैसला

Pakistan Election 2024 Result Latest: पाकिस्तान आम चुनाव 2024 की मतगणना के बीच करीब 50 मतदान केंद्रों पर फिर से वोटिंग कराने का ऐलान चुनाव आयोग ने किया है। जानिए आखिर क्यों लिया फैसला?

Pakistan Election 2024 Imran Khan Nawaz Sharif

Pakistan Election 2024: इमरान खान ने दो तिहाई बहुमत का किया दावा

Pakistan Election 2024 Result Latest Update: पाकिस्तान में आम चुनाव 2024 की मतगणना तीसरे दिन भी चल रही है। अब तक 265 में से 257 सीटों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इमरान खान की पार्टी PTI समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 102 सीटें जीत ली हैं।

नवाज शरीफ की PMLN ने 73 और और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन जीत लिया है। बिलावल भुट्टो जरदार की PPP ने 54 सीटें जीती हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि कुछ सीटों पर दोबारा से मतदान कराया जाएगा। जानिए आखिर क्यों चुनाव आयोग ने यह बड़ा फैसला अचानक ले लिया?

हिंसक झड़पों और धांधली के कारण लिया फैसला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग ने NA-88 खुशाब-II (पंजाब), PS-18 घोटकी-I (सिंध), PK-90 कोहाट-I (खैबर पख्तूनख्वा) में फिर से मतदान कराने का ऐलान किया है। वोटिंग 15 फरवरी को होगी। वहीं दोबारा मतदान कराने का फैसला पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इसलिए लिया, क्योंकि 8 फरवरी को मतदान के दौरान इन तीनों जगहों पर हिंसक झड़पें हुई थीं।

चुनाव उम्मीदवारों और मतदाताओं दोनों पक्षों ने धांधली होने के आरोप लगाए थे। मतदान सामग्री छीन कर उसे नष्ट करने की कोशिश भी हुई थी। इसलिए आरोपों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने तीनों क्षेत्रों में दोबारा वोटिंग का फैसला लिया, ताकि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल न उठे।

इन क्षेत्रों में दोबारा कराया जाएगा मतदान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संसदीय क्षेत्र NA-88 खुशाब-II (पंजाब) में वोटिंग के दौरान भीड़ के आक्रोशित होने की खबर आई थी। मतदान सामग्री भी जलाई गई थी, हालांकि अब मामला शांत हो गया है, लेकिन चुनाव आयोग इस क्षेत्र के 26 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराएगा। PS-18 घोटकी-I (सिंध) संसदीय क्षेत्र में 8 फरवरी को मतदान के दौरान मतदान सामग्री छीनने की कोशिश हुई थी।

इसलिए चुनाव आयोग ने इस क्षेत्र के 2 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया है। PK-90 कोहाट-I (खैबर पख्तूनख्वा) में वोटिंग के दौरान आतंकवादियों ने मतदान सामग्री को नुकसान पहुंचाया था। इसलिए चुनाव आयोग इस क्षेत्र के 25 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ