Pakistan Election Result News In Hindi: पाकिस्तान में आम चुनाव 2024 के परिणाम इमरान खान के पक्ष में जा रहे हैं। वहीं मतगणना के बीच चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिशें भी की जा रही हैं। सरेआम धांधली किए जाने के आरोप हैं। ऐसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी दिखाई दे रहा है।
दावा किया जा रहा है कि इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) चुनाव परिणामों में लीड कर रही है और यह विरोधियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए सरेआम चुनाव परिणामों का रूख बदलने की कोशिश की जा रही है। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करके बताया गया है कि किस तरह इमरान खान की PTI का जनादेश चुराने की कोशिश की जा रही है?
मतगणना केंद्र में घुसकर मतपेटियां ले गए लोग
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग जमीन पर बैठकर मतपत्रों पर मुहर लगा रहे हैं। एक वीडियो में कुछ लोग मतदान केंद्र से बोरियों में भरकर कुछ ले जाते दिख रहे हैं, जबकि पुलिस वाले उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन लोग बोरी लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं। दावा किया जा रहा है कि बोरियों में मतपेटियां हैं, जिन्हें सरेआम चुरा कर ले जाया जा रहा है।
तीसरे वीडियो में लाहौर से PTI उम्मीदवार डॉ. यास्मीन रशीद नजर आ रही हैं, जो दावा कर रही हैं कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में खुलेआम धांधली चल रही है। वह नवाज शरीफ को पहले ही पछाड़ चुकी हैं, लेकिन कुछ लोग कमरों की लाइटें बंद करके हेरफेर कर रहे हैं। उनका कहना है कि MQM सिंध से विरोधी पार्टी 6 या 7 सीटें कैसे जीत सकती है, जबकि कोई भी उन्हें वोट नहीं देना चाहता था।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines