Pakistan Election 2024: शर्मनाक! वोटिंग के दिन पाकिस्तान में इंटरनेट और मोबाइल सर्विसेज सस्पेंड

Pakistan Election 2024 Voting Update: पाकिस्तान में आम चुनाव मतदान के बीच इंटरनेट और मोबाइल सर्विस बैन होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। राजनीतिक दलों ने फैसले का विरोध जताया है।

Pakistan Election 2024 Voting

पाकिस्तान में नई सरकार चुनने के लिए लोग बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं।

विज्ञापन

Internet Shutdown In Pakistan On Voting Day: पाकिस्तान में आज आम चुनाव मतदान चल रहा है। 12.85 करोड़ मतदाता देश की नई सरकार चुनने के लिए वोटिंग कर रहे हैं, लेकिन मतदान शुरू होते ही सरकार ने मोबाइल सर्विसेज और इंटरनेट सस्पेंड कर दिया।

इंटरनेट तो बंद है ही, लोग न फोन कर पा रहे हैं और न ही फोन कॉल आ रहे हैं। SMS सर्विस भी बंद हो गई है और सरकार की इस हरकत पर इमरान खान और बिलावल भुट्टो की पार्टियों ने आपत्ति जताई है। हालांकि सरकार का कहना है कि इंटरनेट बैन वोटिंग के मद्देनजर किया गया है, ताकि माहौल खराब न हो।

विज्ञापन

 

इमरान-बिलावल की पार्टियों ने उठाए सवाल

वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के पूर्व सांसद मुस्ताफा नवाज खोकर ने इंटरनेट बैन करने के पीछे का मकसद चुनाव में धांधली करना बताया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान में माहौल तो पहले से ही खराब है।

विज्ञापन

आम चुनाव ऐसे समय कराए जा रहे हैं, जब देश आर्थिक तंग और गरीबी से जूझ रहा है। मतदान से पहले ही माहौल खराब हो गया था। मतदान के दिन इंटरनेट बैन करके चुनाव उम्मीदवारों को उनके एजेंटों और कर्मियों से दूर रखने की कोशिश की गई है।

इमरान खान ने मोबाइल सर्विस और इंटरनेट बैन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वोटिंग शुरू होते ही मोबाइल, इंटरनेट बंद हो गए, यह काफी शर्मनाक है। देश के साथ धोखा है। कार्यवाहक सरकार ने यह फैसला सेना के दबाव में आकर लिया है। मोबाइल-इंटरनेट बंद करना नागरिकों के अधिकारों का दमन करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजाक उड़ान है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

266 सीटें, 3 प्रमुख दलों के बीच कांटे की टक्कर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में कुल 336 सीटें हैं, लेकिन 266 सीटों के लिए प्रत्यक्ष चुनाव हो रहे हैं। नेशनल असेंबली के लिए 5121 उम्मीदवार और 4 स्टेट असेंबली के लिए 12695 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 4807 पुरुष और 570 महिला उम्मीदवार हैं। 2 ट्रांसजेंडर कैंडिडेट भी हैं। 70 सीटें रिजर्व हैं, जिनमें से 60 सीटें महिलाओं के लिए और 10 गैर-मुसलमानों के लिए आरक्षित हैं।

नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N),  इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के बीच कड़ा मुकाबला है।

विज्ञापन

12 करोड़ 85 लाख 85 हजार 760 रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें से 5.6 करोड़ वोटर्स 35 साल से कम उम्र के हैं। 2.9 करोड़ वोटर्स 36 से 45 साल की उम्र के हैं। 46 फीसदी रजिस्टर्ड वोटर्स महिलाएं हैं, लेकिन नई सरकार चुनने का दारोमदार युवाओं पर है। मत

 

विज्ञापन

इमरान खान ने पोस्टल बैलेट से डाला वोट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नई सरकार चुनने के लिए देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल से ही वोट डाला। वे आदियाला जेल में हैं और उन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग की।

विज्ञापन

इमरान खान के अलावा पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही, अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख शेख राशिद और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने भी पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया।

बुशरा बीबी मतदान नहीं कर पाईं, क्योंकि जब उन्हें दोषी करार देकर पुलिस ने गिरफ्तार किया, तब तक पोस्टल बैलेट से वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ