Imran Khan Sister Alleged Pakistan Army: इमरान खान को जेल में मारने की कोशिश हो रही है। पाकिस्तान की सेना उन्हें जेल के अंदर ही मार देना चाहती है। हमें आम चुनाव में धांधली का डर था, वहीं हुआ। हमें इमरान खान (Imran Khan) की जान जाने का डर है। हर हाल में सरकार बनाने के लिए सेना इमरान की हत्या करने की साजिश रच रही है। परिवान को इमरान को खाेने का डर है।
यह दावा इमरान खान की बहन अलीमा ने किया है। एक TV चैनल से बातचीत करते हुए अलीमा ने भाई की जान को खतरा बताया है और उन्होंने सीधे-सीधे पाकिस्तान की सेना को टारगेट किया है। उन्होंने बताया कि 2 बार जेल में इमरान खान को मारने की कोशिश हुई है। अब क्योंकि इमरान खान आम चुनाव 2024 जीत गए हैं तो अब हालात और गंभीर हो गए हैं और ऐसा कौन करा रहा है? सभी जानते हैं?
जेल जाने के बाद परिवार इमरान से नहीं मिला
इमरान खान की बहन अलीमा ने कहा कि इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित उम्मीदवारों ने आम चुनाव 2024 में बहुमत हासिल किया है। पार्टी को दो-तिहाई सीटों के साथ जीत मिली है, लेकिन विपक्षी दल सरकार बनने नहीं देना चाहते। नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) दूसरे दलों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाना चाहते हैं। इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।
अलीमा ने दावा किया है कि सेना भी इमरान के विरोधियों का साथ दे रही है। सरेआम चुनाव में धांधली हुई। मतपेटियां इधर से उधर की गईं। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुए थे। नवाज शरीफ सेना के साथ मिलकर साजिश रच रहे हैं। सेना भी इमरान खान की सरकार नहीं बनने देना चाहती। जब से इमरान जेल गए हैं, परिवार की उनसे मीटिंग नहीं हो पाई है। उन्हें देखा ही नहीं है।
गठबंधन की सरकार बनाने की जबरन कोशिश
अलीमा ने बताया कि पाकिस्तान के आम चुनाव 2024 में नेशनल असेंबली की 265 सीटों के लिए प्रत्यक्ष रूप से चुनाव हुए। अब तक जो नतीजे सामने आए हैं, उनमें 90 से ज्यादा सीटें इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ और उसके समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं। दूसरे नंबर पर नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग है और तीसरे नंबर पर बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपल्स पार्टी है।
हालांकि दावा किया जा रहा है कि अगर नवाज और बिलावल की पार्टियां कुछ सीटें जीतती हैं तो गठबंधन की सरकार बन सकती है, लेकिन इमरान खान बहुमत से जीत रहे हैं तो गठबंधन की सरकार बनने का सवाल ही नहीं उठता। बावजूद इसके जबरदस्ती सरकार बनाने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए सेना के साथ मिलकर उन्हें रास्ते से हटाने की कोशिश हो रही है।
संबंधित खबरें
'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
2 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
2 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
3 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
3 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
3 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
12 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
12 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
14 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
22 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines