Pakistan Election 2024 Hindu Candidates News In Hindi: पाकिस्तान में आम चुनाव 2024 हो रहे हैं। 8 फरवरी को मतदान हुआ और 2 दिन से मतगणना चल रही है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार लीड बनाए हुए हैं।
इस बीच अगर पाकिस्तान में आम चुनाव लड़ रहे हिंदू प्रत्याशियों की बात करें तो एक प्रत्याशी महेश मलानी चुनाव जीत गए हैं, वहीं दूसरी हिंदू महिला प्रत्याशी सवीरा प्रकाश चुनाव हार गई हैं। पहली बार कोई हिंदू महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही थीं, जिन्हें PTI समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने हराया। वहीं महेश मलानी ने PTI समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को हराया।
महेश मलानी ने डेरा इस्माइल सीट से लड़ा चुनाव
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) की टिकट पर हिंदू प्रत्याशी महेश मलानी ने चुनाव लड़ा था। वे सिंध प्रांत की NA-215 डेरा इस्माइल सीट से प्रत्याशी थे और चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है और लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने वाले पहले हिंदू प्रत्याशी बन गए हैं। उन्होंने ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (GDA) पार्टी के प्रत्याशी अरबाब गुलाम रहीम को 18,715 वोटों से हराया है।
पहली हिंदू महिला प्रत्याशी सवीरा प्रकार की हार हुई
पाकिस्तान के आम चुनाव में पहली बार हिंदू महिला प्रत्याशी सवीरा प्रकाश ने भी चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गईं। सवीरा ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के टिकट पर खैबर पख्तूनख्वा की बुनेर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें इमरान खान की पार्टी PTI समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार रिआज खान ने हराया।
सवीरा को सिर्फ 1754 वोट मिले। वहीं चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सवीरा ने लोगों का आभार जताया। प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया का। उन्होंने कहा कि बेशक जीत नहीं मिली, लेकिन जनता का उत्साह देखकर खुशी हुई। इमरान खान की लोकप्रियता के चलते उनकी पार्टी से समर्थन प्राप्त उम्मीदवार जीत गए, लेकिन पहली बार चुनाव लड़ने का अनुभव अच्छा रहा।
3 प्रमुख राजनीतिक दलों में कांटे की टक्कर
बता दें कि पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की कुल 336 सीटों में से 265 सीटों पर सीधे चुनाव हो रहे हैं। एक सीट पर चुनाव टल गया है। 70 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए 169 सांसदों का समर्थन चाहिए। मुख्य मुकाबला तीन राजनीतिक दलों नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N), इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के बीच है।
संबंधित खबरें
गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
4 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
5 hrs agoLIVE: टोक्यो में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता
10 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
10 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
11 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
11 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
11 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
19 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
22 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines