Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान घोर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। लोगों के पास खाने-पीने की सामान के कमी हो गई हैं। महंगाई काफी बढ़ गई है। पाकिस्तान में रमजान का एक-एक दिन काटना आम लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। स्थिति अब इतनी खराब हो गई है कि पाकिस्तान से लूट-मार की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं।
आटा के लिए मची लूटमार
हर सोशल मीडिया पर लूट-मार की तस्वीर देखने को मिल रही है। एक वीडियो में पेशावर में कई पाकिस्तानी एक ट्रक के पीछे भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्रक गरीबों के लिए गेहूं का आटा ले जा रहा था। मुफ्त में गेहूं का आटा पहुंचाने वाले ट्रक पर लोग चढ़ते देखे जा सकते थे। बाद की रिपोर्टों में कहा गया कि वितरण केंद्र पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने ट्रक को लूट लिया। पाकिस्तान में इस समय सबसे ज्यादा किल्लत आटे की है।
और पढ़िए – Mexico के इमिग्रेशन सेंटर में भीषण आग, 39 प्रवासियों की मौत, 29 घायल, गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश
https://twitter.com/srdmk01/status/1640404923522371584?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1640404923522371584%7Ctwgr%5E527fb43782f0b3fdabf381e789cabcb81e889271%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fworld-news%2Fvideo-people-in-pakistan-s-peshawar-jostle-over-free-flour-amid-economic-crisis-101680095372450.html
कई शहरों में मची है भगदड़
पाकिस्तान के अन्य शहरों में भी इसी तरह के उदाहरण सामने आए हैं। देश गंभीर आर्थिक संकट और मुद्रास्फीति में वृद्धि से जूझ रहा है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार द्वारा मुफ्त आटे की थैलियों का वितरण शुरू करने के बाद घटनाओं की जानकारी मिली। पाकिस्तान के यह हालात जंगलराज का इशारा करते हैं, जहां ताकतवर एक कमजोर का शिकार कर रहा होता है।
और पढ़िए – ‘भारत की तरफ निगाह करने की हिम्मत मत करना…’, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने PAK के पूर्व मंत्री शेख रशीद को दिया करारा जवाब
कई लोग हुए घायल
रिपोर्ट में कहा गया है कि मुजफ्फरगढ़ में एक आटा वितरण केंद्र के गिरने से कम से कम सात लोग घायल हो गए। सात में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई वितरण केंद्रों पर पुलिस कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोगों पर लाठियां बरसाईं। ओकारा क्षेत्र के देपालपुर में जहां भगदड़ मची वहां चार महिलाएं घायल हो गईं और दो बेहोश हो गईं।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
26 mins agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
1 hr agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
1 hr agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
9 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
11 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
16 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
16 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
19 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
21 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines