हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

एक बार फिर हिला पाकिस्तान, आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

“पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, शाम 4 बजे रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप आया है। शाम करीब 4 बजे आए भूकंप से पाकिस्तान की धरती हिल उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, 4 बजे रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप पाकिस्तान में आया है। एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए, बिल्डिंगों से लोग नीचे उतर गए। भूकंप करीब 5 से 7 सेकेंड रहा। इसके बाद लोगों में भय बैठ गया। काफी देर तक लोग घरों और बिल्डिंग से बाहर ही रहे। जब दोबारा कोई झटका महसूस नहीं हुआ, तब लोग अपने घर और ऑफिस में गए।

इससे पहले 30 अप्रैल को भी पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी। इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में था। इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली थी, हालांकि यह लोगों को डराने के लिए काफी था।

एक हफ्ते में तीन बार आया भूकंप

इससे पहले पाकिस्तान में 30 अप्रैल 2025 को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, तब रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई थी। इसके बाद शनिवार को अफगानिस्तान में में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इस दौरान भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी महसूस किए गए थे।

कब खतरनाक होते हैं भूकम्प?

भूकंप रिएक्टर स्केल पर 4.0 से कम तीव्रता वाला है तो कई बार लोगों को आभास भी नहीं है। ऐसे भूकंप कई बार आते हैं लेकिन नुकसान नहीं होता है। वहीं रिएक्टर स्केल पर 4.0 से 4.9 की तीव्रता वाले भूकंप से थरथराहट महसूस होती है, कई बार इससे नुकसान भी हो जाता है।  5.0 से 5.9 तक का भूकंप कमजोर मकानों को जबर्दस्त नुकसान पहुंचाता है, जो साल में लगभग 800 बार महसूस होता है। इससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप खतरनाक साबित हो सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें