एक बार फिर हिला पाकिस्तान, आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?
“पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, शाम 4 बजे रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप आया है। शाम करीब 4 बजे आए भूकंप से पाकिस्तान की धरती हिल उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, 4 बजे रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप पाकिस्तान में आया है। एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
An earthquake with a magnitude of 4.2 on the Richter Scale hit Pakistan at 16:00:05 (IST) today: National Center for Seismology (NCS) pic.twitter.com/KCEHhJWPoG
— ANI (@ANI) May 5, 2025
भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए, बिल्डिंगों से लोग नीचे उतर गए। भूकंप करीब 5 से 7 सेकेंड रहा। इसके बाद लोगों में भय बैठ गया। काफी देर तक लोग घरों और बिल्डिंग से बाहर ही रहे। जब दोबारा कोई झटका महसूस नहीं हुआ, तब लोग अपने घर और ऑफिस में गए।
इससे पहले 30 अप्रैल को भी पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी। इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में था। इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली थी, हालांकि यह लोगों को डराने के लिए काफी था।
इससे पहले पाकिस्तान में 30 अप्रैल 2025 को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, तब रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई थी। इसके बाद शनिवार को अफगानिस्तान में में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इस दौरान भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी महसूस किए गए थे।
भूकंप रिएक्टर स्केल पर 4.0 से कम तीव्रता वाला है तो कई बार लोगों को आभास भी नहीं है। ऐसे भूकंप कई बार आते हैं लेकिन नुकसान नहीं होता है। वहीं रिएक्टर स्केल पर 4.0 से 4.9 की तीव्रता वाले भूकंप से थरथराहट महसूस होती है, कई बार इससे नुकसान भी हो जाता है। 5.0 से 5.9 तक का भूकंप कमजोर मकानों को जबर्दस्त नुकसान पहुंचाता है, जो साल में लगभग 800 बार महसूस होता है। इससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप खतरनाक साबित हो सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: