Pakistan Drug Resistance Created Superbug: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को लेकर एक हैरान कर देने वाली स्टडी रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की आम जनता एक गंभीर स्वास्थ्य परेशानी से जूझ रही हैं, जिसका नाम है ड्रग रेजिस्टेंस, जिसने पाकिस्तान में बड़े लेवल पर सुपरबग पैदा कर रहा है। ये परेशानी उत्तरी पाकिस्तान के पेशावर में ज्यादा है।
सर्वे और स्टडी रिपोर्ट
पाकिस्तान में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर द ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन जर्नलिज्म लंदन ने एक सर्वे और स्टडी की, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है। इस स्टडी रिपोर्ट में बताया गया है कि सर्वे के दौरान उत्तरी पाकिस्तान के पेशावर में कई महिलाएं बीमार पाई गई। इनमे से ज्यादातर महिलाएं खांसी, बुखार और जुकाम जैसी बीमारियों से पीड़ित थी। इन महिलाओं से बात करने के बाद पता चला कि उन्हें ये बीमारी कई महीनों से है।
पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहा सुपरबग
इन महिलाओं में से एक ने तो सरकार द्वारा दी जाने नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं में अपना इलाज करवाया था। हालांकि, उस महिला इस बात का ज्ञान नहीं था कि उन्हें अस्पताल से मिली दवांए कितनी खानी, कितने समय के अंतराल पर खानी है और कब तक खानी है। यही समस्या पाकिस्तान की ज्यादातर अबादी के लिए परेशानी का सबब बन गई है। जो दवाएं बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए बनाई गई थी, वो ड्रग रेजिस्टेंस की वजह से बैक्टीरिया को और ताकतवर बना रही है। इसकी वजह से पाकिस्तान में सुपरबग तेजी से बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! अब इस देश में घूमने के लिए भी नहीं चाहिए वीजा
क्या होता है ड्रग रेजिस्टेंस?
डॉक्टरों की माने तो अगर किसी भी एंटीबायोटिक दवा का लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए तो धीरे-धीरे हमारे शरीर पर उसका असर होना या तो कम होने लगता है या बिल्कुल बंद हो जाता है।
पाकिस्तान के गरीब इलाके ज्यादा ग्रसित
ड्रग रेजिस्टेंस की समस्या पाकिस्तान के गरीब इलाकों और वहां के लोगों में ज्यादा देखने को मिली। ऐसे इलाकों में कई ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी बीमारी सुपरबग की वजह से ठीक नहीं हो पा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में हर साल 1.27 मिलियन मौत एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस वजह से होती है, लेकिन वहीं, इसके अलावा लाखों लोग ड्रग रेजिस्टेंस की समस्या से जूझ रहे हैं।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
10 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
12 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
13 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
15 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines