हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कीं 250 चीनी तोपें, आखिर इरादा क्या है?

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने अपनी आर्टिलरी क्षमता को मज़बूत करने के लिए बॉर्डर पर चाइनीज़ 250 SH-15 ट्रक-माउंटेड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्ज़र यानी तोपें तैनात की हैं.

विज्ञापन
Credit: AI

पाकिस्तान ने इंडिया के बॉर्डर पर अपनी सैन्य ताकत में इजाफा किया है. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने अपनी आर्टिलरी क्षमता को मज़बूत करने के लिए बॉर्डर पर चाइनीज़ 250 SH-15 ट्रक-माउंटेड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्ज़र यानी तोपें तैनात की हैं. दरअसल, मई 2025 में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान लगातार अपनी सेना को एड्वांस बनाने की कोशिश में लगा है. आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया था.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की स्वात वैली में आत्मघाती धमाका, 14 की मौत, दर्जनों घायल

SH-15 होवित्ज़र में क्या है खास?

SH-15 को चीन की सरकारी डिफेंस कंपनी NORNICO ने तैयार किया है, जोकि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के PCL-181 व्हील्ड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्ज़र का एक्सपोर्ट वर्जन है. 6×6 आर्मर्ड शानक्सी ट्रक चेसिस पर लगे इस सिस्टम को कहीं भी बड़ी ही तेज़ी से तैनात किया जा सकता है. इसको एक जगह से लाना या ले जाना बेहद आसान है. सड़क पर इसकी स्पीड 90 kmph तक है. 155mm/52-कैलिबर वाला आर्टिलरी प्लेटफ़ॉर्म NATO-स्टैंडर्ड वाले गोला-बारूद से लगभग 30 से 40 किलोमीटर की दूरी तक निशाना साध सकता है. इसे आसानी से तैनात करने के लिए ऑटोमेटेड फ़ायर-कंट्रोल सिस्टम और हाइड्रोलिक स्टेबिलाइज़िंग स्पेड्स लगाए गए हैं.

विज्ञापन

चीन-पाकिस्तान के बीच गहरे हुए रिश्ते

चीन की ओर से पाकिस्तान को दिए गए हथियारों से ये साफ होता है कि अब दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी बढ़ रही है. ये पार्टनरशिप सिर्फ हथियारों की सप्लाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि चीन और पाकिस्तान ज्वॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज़ भी कर रहे हैं. दोनों देशों का मकसद आपसी तालमेल और सैन्य ताकत को मज़बूत करना है. शनिवार को पाकिस्तान ने रावलपिंडी में अपने जनरल हेडक्वार्टर में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाई, जिसमें चीन के राजदूत जियांग ज़ैडोंग, चीन के डिफेंस अटैची मेजर जनरल वांग झोंग, चीनी दूतावास के अधिकारी भी शामिल हुए. इस दौरान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने पाकिस्तान और चीन के रिश्तों पर बात की. उन्होंने कहा कि हर हालात में दोनों के संबंध मजबूत बने रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भारत-अफगान के रिश्तों पर बौखलाया पाकिस्तान, बोला-काफिर से दोस्ती न करे मुसलमान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola