भारत के ऑपरेशन सिंदूर को कई महीने बीत गई हैं लेकिन पाकिस्तान के मन में अभी भी उसका डर बैठा हुआ है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान से उनका डर साफ जाहिर होता है। समा टीवी को दिए एक इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी रूप में भारत पर भरोसा नहीं कर सकता। कहा कि भारत सीमा पार से हमले की कोशिश भी कर सकता है। बता दें कि बातचीत पाकिस्तान में मौजूदा क्षेत्रीय संघर्षों के बीच बढ़ते तनाव पर चल रही थी।
यहां तक कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि अफगानिस्तान की धरती से किए जा रहे हमलों में भारत शामिल है और इस्लामाबाद भारतीय सेना प्रमुख के बयानों को नजरअंदाज नहीं कर सकता। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान और चीन सहित क्षेत्रीय देशों ने पाकिस्तान में सीमा पार घुसपैठ को रोकने का आह्वान किया है।
यह भी पढ़ें: Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा अपना ‘राग’, बोले- भारत और पाकिस्तान का संघर्ष खत्म किया
अभी तक न तो इस्लामिक अमीरात और न ही भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के दावे पर कोई प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, इस्लामिक अमीरात ने अतीत में बार-बार कहा है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘आंतकवाद के मामले में किसी तरह का कोई बहाना…’, मॉस्को में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
गत 6 मई को भारतीय सशस्त्र बलों ने मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर समेत 6 जगहों को हमला किया था। इसमें करीब 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। बता दें कि दिल्ली में जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गत सोमवार को कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ट्रेलर था और यह 88 घंटे में खत्म हुआ। कहा था कि अगर पाकिस्तान हमें मौका देता है, तो हम उसे सिखाएंगे कि जिम्मेदार राष्ट्र अपने पड़ोसियों से कैसे पेश आते हैं। जनरल द्विवेदी का यह बयान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का सिर दर्द बन गया।
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
59 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines