भारत से पिटने के बाद पाकिस्तान अब अपने पड़ोसी देश चीन और अफगानिस्तान को साधने की कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार चीन पहुंचे, जहां उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी और तालिबानी सरकार के अंतरिम विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से भेंट की। इस दौरान तीनों देशों ने चीनी प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड के तहत बन रहे चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) को विस्तार करने पर सहमति जताई। अब सीपीईसी प्रोजेक्ट का विस्तार काबुल तक होगा।
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक के विदेश मंत्री इशाक डार तीन दिवसीय चीन दौरे पर हैं। बीजिंग में पाकिस्तान, चीन और तालिबानी सरकार के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई, जहां CPEC के विस्तार पर सहमति बनी। सीपीईसी का विस्तार पाकिस्तान से होकर अफगानिस्तान तक होगा।
यह भी पढ़ें : हार के बाद पाक आर्मी चीफ का प्रमोशन, जमकर ट्रोल हुए मुनीर, अदनान सामी ने भी लिए मजे
इशार डार ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी
इसे लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों देशों के विदेश मंत्री दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास के लिए एक साथ खड़े हैं।
सीपीईसी प्रोजेक्ट का भारत ने जताया विरोध
आपको बता दें कि चीन की परियोजना सीपीईसी करीब 60 बिलियन डॉलर की है। भारत ने चीन के इस प्रोजक्ट का विरोध किया, क्योंकि पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके से यह कॉरिडोर गुजर रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान की ओर से इस इकोनॉमिक कॉरिडोर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : ‘पाकिस्तान के परमाणु उपयोग का कोई संकेत नहीं’, संसदीय समिति की बैठक में विदेश सचिव ने सैन्य कार्रवाई पर दिया जवाब
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
9 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
10 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
11 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
14 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
16 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
16 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
17 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
18 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
19 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines