भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज सुबह भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई है और करीब 8 लोग बुरी तरह घायल हुए। हादसा दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान की सीमा पर हुआ। यात्रियों से खचाखच भरी बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई। बस क्वेटा से इस्लामाबाद जा रही थी कि शेरानी-झोब राजमार्ग पर दानसर क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हमला, ग्राउंड ऑपरेशन चलाकर लिया बदला, 34 लोगों की मौत और कई घायल
40 लोगों के शव बरामद कर लिए गए
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि बलूचिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा की सीमा पर बस खाई में गिरी है। मेडिकल इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर (MERC) ने 40 शव बरामद कर लिए। वहीं 8 घायलों को रेस्क्यू करके झोब के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही 6 एम्बुलेंस, आपातकालीन चिकित्सा की 12 टीमें और 10 हल्के परिवहन वाहन मौके पर पहुंचे थे।
ओवरलोडिंग के कारण हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ओवरलोड थी, यात्रियों ये खचाखच भरी थी। बस के ऊपर छत पर भी लोग बैठै थे। बस में अपने 36 यात्री थी, लेकिन रास्ते में खराब हुई दूसरी बस के यात्री भी इसमे चढ़ गए थे। ओवरलोड होने के कारण ही बस हादसे का शिकार हुई है। शेरानी के जिला प्रशासन अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्थानीय बचाव दल और पड़ोसी राज्य खैबर पख्तूनख्वा के बचाव कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया।
राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया दुख
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए घायलों के सही तरीके से पूर्ण इलाज करने के निर्देश दिए हैं। शेरानी के उपायुक्त हजरत वली काकर ने कहा कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। मृतकों के शवों को खाई से निकालकर अस्पताल की मोर्चुरी में पहुंचा दिया गया है।
संबंधित खबरें
इजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
39 mins agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
4 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
5 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
8 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
8 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
12 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
12 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
12 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
13 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines