Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के कोहिस्तान जिले में यात्री बस और एक कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद यात्री बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बस सवार 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 15 घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि यात्री बस गिलगित से रावलपिंडी की ओर जा रही थी। बस जब शिटियाल इलाके में पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही कार से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को आरएचसी अस्पताल पहुंचाया।
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को दिए निर्देश
गिलगित बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद ने प्रशासन और सभी संबंधित विभागों को घटना से घायलों को निकालने और उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बेहतर समन्वय और निगरानी के लिए एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश भी जारी किए।
और पढ़िए –VIDEO: जो बाइडेन की पत्नी ने इस शख्स को सरेआम किया किस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। सरकारी रेडियो पाकिस्तान ने कहा कि उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और मृतकों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों को सभी उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
राष्ट्रपति अल्वी ने भी हादसे पर जताया दुख
रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने दुखद घटना में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के साथ सहानुभूति व्यक्त की है। बता दें कि पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं और मुख्य रूप से खराब सड़कों, खराब रखरखाव वाले वाहनों और अव्यवसायिक ड्राइविंग के कारण होती हैं। पिछले महीने बलूचिस्तान के लासबेला में एक यात्री डिब्बे के खड्ड में गिर जाने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई थी।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
2 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
3 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
6 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
13 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines