पाकिस्तान की जेल में लंबे समय से सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (PTI) और शहबाज सरकार के बीच बातचीत फेल हो गई है, जिसके बाद इस्लामाबाद में बवाल मच सकता है. PTI का कहना है कि अब वो अपने तय ‘लॉन्ग मार्च’ को आगे बढ़ाएगी. बातचीत में इमरान की पार्टी की अहम मांगों पर चर्चा हुई, जिनमें जेल में बंद पार्टी संस्थापक इमरान खान से तुरंत मुलाकात और उन्हें ऐसे अस्पताल में शिफ्ट करना शामिल था, जहां उनके निजी डॉक्टर उनकी जांच और इलाज कर सकें.
ये भी पढ़ें: ‘मेंटली डिस्टर्ब है इमरान खान’, शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने पूर्व PM को बताया देश के लिए खतरा
बातचीत से कुछ नहीं निकला
बातचीत का पहला दौर शुक्रवार को हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष रखा और बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई, लेकिन किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने इमरान खान को अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की, जबकि सरकार चाहती थी कि पार्टी 4 अक्टूबर को होने वाला विरोध प्रदर्शन रद्द कर दे. सरकारी वार्ताकारों और PTI के नेताओं के बीच बातचीत का दूसरा दौर शनिवार शाम शुरू हुआ और कई घंटों तक चला, लेकिन रविवार सुबह बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया.
क्यों फेल हुई बातचीत?
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक ‘लॉन्ग मार्च’ करने की योजना की घोषणा की थी, लेकिन बाद में विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार ने जो कदम उठाए, उस वजह से इसे 4 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया. पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी इमरान की पार्टी के सदस्यों के साथ बातचीत करने वाले फेडरल सरकार के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे. उन्होंने रविवार को कहा कि बातचीत मुख्य रूप से इसलिए नाकाम रही क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा सरकार केंद्र को ये भरोसा नहीं दिला सकी कि वो प्रांत में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करेगी.
ये भी पढ़ें: जेल में बंद इमरान खान को दी जा रही हैं यातनाएं, बेटों ने पिता पर पहली बार चुप्पी तोड़कर कही ये बात
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
7 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
7 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
10 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
12 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
12 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
13 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
14 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
16 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines