हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट, 4 की मौत, कई घायल

विज्ञापन
Pakistan Bomb Blast

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में कंधारी बाजार में विस्फोट हुआ है। धमाके में चार लोग मारे गए हैं, वहीं कई के घायल होने की खबर है। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के कंधारी बाजार ईद की खरीदारी के चलते लोगों से खचाखच भरा था। धमाके के बाद घायलों के अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि कंधारी बाजार में पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाकर धमाके को अंजाम दिया गया।

धमाके का वीडियो सामने आया है। वीडियों में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त दिख रही हैं। लोग डरे हुए भागते दिख रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान में पनप रहा आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) लगातार पुलिस को निशाना बना रहा है।

और पढ़िए – VIDEO: पाकिस्तान का ‘तेंदुआ’ बॉर्डर क्रॉस कर भारत में घुसा, एक यूजर ने कहा- ‘चेक कर लो भाई, कहीं फट न जाए’

इससे पहले शनिवार को खैबर कबायली जिले की बारा तहसील में एक धमाका हुआ था। इस धमाके में कम से कम 2 सैनिकों की मौत हो गई थी। इस धमाके में नायब सूबेदार हजरत गुल (37) और सिपाही नजीर उल्लाह महसूद (34) की मौत हो गई थी। ये एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस विस्फोट था।

विज्ञापन
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

(tntechoracle)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola