Pakistan Blast: इस्लामाबाद में जिला अदालत के बाहर कार में धमाका, 12 लोगों की मौत

Pakistan Car Blast: पाकिस्तान में कार में एक धमाका हुआ है. यह धमाका इस्लामाबाद में हाईकोर्ट के पास हुआ. ये विस्फोट केवल कार तक ही सीमित रहा. इसमें किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.

BLAST

Pakistan Car Blast: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जिला अदालत के बाहर धमाका हुआ है. ये धमाका एक कार में हुआ. इस धमाके में 12 लोगों की मौत की खबर है. बता दें कि भारत के दिल्ली में भी कल एक कार में धमाका हुआ था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई.

पाकिस्तान में कार में धमाका

पाकिस्तान में धमाके होना कोई बड़ी बात नहीं है. वहां पर अक्सर विस्फोट होते देखे जा सकते हैं. हाल ही में एक और ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जिला अदालत के बाहर एक कार में धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि कार में सिलेंडर फटा, जिससे ये हादसा हुआ है. इसमें 6 लोगों की मौत हुई और 12 लोग घायल हैं.

बताया जा रहा है कि ये धमाका आज दोपहर 12.30 के करीब हुआ है. घटना वाली जगह पर काफी भीड़ थी, जिसमें कुछ वकीलों के जख्मी होने की खबर है. इससे इलाके में हड़कंप मच गया.

अभी तक इसको एक सिलेंडर ब्लास्ट के तौर पर ही देखा जा रहा है. हालांकि, इस मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है. इसके पहले दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अब इस मामले की जांच NIA को सौप दी गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ