भारत के हाथों ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान बातचीत करना चाहता है। पाकिस्तान अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार भारत से सभी विवादास्पद मामलों को सुलझाने के लिए वह प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्री इशाक डार ने ये बातें पाकिस्तान की संसद में कही है। डार ने कहा कि भारत के साथ संघर्ष विराम को 18 मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि पाकिस्तान के इस दावे पर अभी भारत की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।
बातचीत केवल पीओके और आतंकवाद पर होगी
इशाक डार यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों को समस्याओं को सुलझाने के लिए अंततः राजनयिक वार्ता ही करनी होगी। हमने दुनिया को बता दिया कि हम समग्र वार्ता करेंगे। वहीं बातचीत के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर स्पष्ट कर चुके हैं कि बातचीत केवल आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर ही होगी।
इससे पहले पीएम मोदी भी राष्ट्र के नाम संबोधन में यह स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत के साथ अगर पाकिस्तान को बातचीत करनी है तो वह केवल पीओके और आतंकियों को भारत को सौंपने के विषय पर होगी। अगर पाकिस्तान को बचना है तो उसे अपने आतंकी ढांचे को नष्ट करना होगा। उन्होंने कहा कि आतंकी ढांचे को नष्ट किए बिना शांति के प्रयास करना संभव नहीं है।
पीएम मोदी ने दी थी चेतावनी
पीएम ने आगे कहा कि जिस तरह पाकिस्तानी सेना और सरकार आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है, वह एक दिन पाकिस्तान को नष्ट कर देगी। अगर पाकिस्तान को बचना है तो उसे अपने आतंकी ढांचे को नष्ट करना होगा। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था। इस कार्रवाई में पाकिस्तान में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तानी अखबार ने खोली विदेश और रक्षा मंत्री की पोल, संसद में की थी एयरफोर्स की झूठी तारीफ
सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान
भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया और सीमावर्ती क्षेत्रों में जमकर गोलीबारी की। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 12 अधिक एयरबेस तबाह कर दिए। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भारत के साथ सीजफायर की बात करने लगा। 10 मई को पाकिस्तान ने भारत के साथ सीजफायर का आग्रह किया, जिसे भारत ने मान लिया।
ये भी पढ़ेंः तालिबान से दोस्ती का हाथ क्यों बढ़ा रहा भारत? पाकिस्तान से तनाव के बीच जियो पॉलिटिक्स में बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 hr agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
7 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
9 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
9 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
11 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
16 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines