हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर के नंबर-2 ने कबूला- सेना से है हमारा गहरा नाता

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सैफुल्लाह कसूरी के एक बयान ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है. उसने कहा कि पाकिस्तान की सेना के साथ उसके सीधा कनेक्शन है. कसूरी ने भारत के लिए भी जहर उगला है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

पाकिस्तान के आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दूसरे सबसे अहम नेता सैफुल्लाह कसूरी ने बड़ा खुलासा किया है. उसने स्कूल में एक प्रोग्राम के दौरान इस बात को कबूला कि लश्कर का डायरेक्ट कनेक्शन पाकिस्तानी सेना से है. भाषण का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो गुब्बारों से सजे एक मंच पर खड़ा नजर आ रहा है, उसने भाषण के दौरान भारत के लिए भी जहर उगला है. ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम हमले को अंजाम देने वाला भी लश्कर-ए-तैयबा ही है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की खुल गई पोल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर CDS अनिल चौहान ने किया बड़ा खुलासा

‘भारत मुझसे डरता है’

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना उन्हें अपने साथ जनाजे की नमाज पढ़ाने के लिए न्योता देती है. उसने कहा कि भारत भी उससे डरता है. हालांकि इस तरह के बयान भारत के लिए कोई नई बात नहीं है, लश्कर-ए-तैयबा अकसर आतंकवाद को बढ़ावा देने के समर्थन की बात करता है. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना ने जो ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, उसके 6 महीने बाद जम्मू और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा हुआ है. ये भी सामने आया है कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद मिलकर आतंकी हमलों की प्लानिंग कर रहे हैं. पाकिस्तान लगातार इन संगठनों का समर्थन करता रहा है.

विज्ञापन

हाई अलर्ट पर है भारतीय सेना

भारत ने खुफिया रिपोर्ट को बड़ा खतरा बताया है. इसकी जानकारी मिलते ही भारतीय सेना और खुफिया नेटवर्क हाई अलर्ट पर हैं. बॉर्डर पर सुरक्षा और बढ़ाई गई है. भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर वो इसी तरह आतंकवाद को बढ़ावा देता रहेगा, तो वो ऑपरेशन सिंदूर के एक और फेज का सामना करेगा. आपको बता दें इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था और उन्हें तबाह कर दिया था. इस दौरान कई नामी आतंकवादी मारे गए थे.

ये भी पढ़ें: ‘एक झटके में 10 करोड़ मोबाइल फोन बंद!’, पाकिस्तान में रातों-रात क्यों हुआ बड़ा एक्शन!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola