हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'सेना ने एक्शन किया तो 182 बंधकों की हत्या कर देंगे', पाकिस्तान को चेतावनी, BLA ने कैसे की ट्रेन हाईजैक? सामने आया पहला Video

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बीएलए ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया और 182 यात्रियों को बंदी बना लिया। बीएलए ने शहबाज शरीफ की सरकार को चेतावनी दी है कि अगर आर्मी ने कार्रवाई की तो यात्रियों को मार डालेंगे।

विज्ञापन
Pakistan Baloch train hijack

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया, जिससे पाकिस्तानी सरकार और सेना में हड़कंप मच गया। बीएलए ने दावा किया है कि उनके कब्जे में 182 यात्री हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर सेना ने एक्शन किया तो 182 यात्रियों की हत्या कर देंगे। आइए जानते हैं कि BLA ने कैसे ट्रेन हाईजैक की। इसे लेकर पहला वीडियो सामने आया है।

ऐसे ट्रेन को किया हाईजैक

बोलान के माशकाफ में बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन के रूट में टनल नंबर-8 में रेलवे ट्रैक को बम से उड़ा दिया, जिससे जाफर एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। इसके बाद बीएलए के लड़ाकों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें ट्रेन का ड्राइवर जख्मी हो गया। बलूचिस्तान पथरीला इलाका है, जिससे यहां 17 सुरंगें हैं और ट्रेनों की स्पीड कम रहती है, जिसका बीएलए ने फायदा उठाया।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूच लिबरेशन आर्मी की कैद में 450 यात्री, मारे गए 6 जवान

विज्ञापन

BLA ने सेना की जमीनी कार्रवाई को किया विफल

बलूचिस्तान में अलगाववादियों के अटैक का खतरा रहा है, इसलिए ट्रेनों में सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहते हैं। जवानों ने भी बीएलए के लड़ाकों पर गोली चलाई। इस मुठभेड़ में पाकिस्तान के 11 जवान मारे गए और पाक आर्मी की जमीनी कार्रवाई को विफल कर दिया। इस तरह बीएलए ने ट्रेन को हाईजैक कर लिया और ट्रेन में मौजूद 450 यात्रियों में से महिलाओं, बच्चों एवं बलूच के लोगों को रिहा कर दिया। हालांकि, आर्मी के जवानों को बंधक बना लिया।

क्वेटा से पेशावर जा रही थी ट्रेन

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी बलूचिस्तान में उस पर भारी गोलीबारी हुई। बलूचिस्तान सरकार ने स्थानीय अधिकारियों को तत्काल इमरजेंसी उपाय करने का निर्देश दिया है। रेलवे विभाग ने बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर और ट्रेनें भेजी हैं।

विज्ञापन

ट्रेन हाइजैक पहला वीडियो आया सामने

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता डॉ. वसीम बेग के अनुसार, क्वेटा के सिविल अस्पताल में भी आपातकाल घोषित कर दिया गया है। बेग ने कहा कि सभी कंसल्टेंट, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पताल में बुलाया गया है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आग लगी और ट्रेन जाती हुई दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी राजदूत केके एहसान वागन कौन? जिन्हें अमेरिका में नहीं मिली एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola