Pakistan Army launches major attack in Afghanistan: अफगानिस्तान पर फिर पाकिस्तानी सेना की ओर से किए हवाई हमले में सीमा पर तनाव को बढ़ा दिया है. खोस्त प्रांत पर हुए हमले में 9 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत की खबर है. हमले की पुष्टि करते हुए अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि हमला देर रात 12 बजे के बाद किए. खोस्त के अलावा कुनर और पक्तिका में भी एरियल अटैक किए गए. खोस्त में विलायत खान के घर पर हुए हमले से पूरा घर नष्ट हो गया. अन्य हमलों में चार अन्य निवासी घायल हुए हैं.
पाकिस्तान की ओर से कोई बयान नहीं
अफगानिस्तान के प्रांतों पर देर रात हुए एरियल अटैक को लेकर पाकिस्तानी सेना या विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किए गए. अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि शेयर की तस्वीरें घटनास्थल से ली गई हैं. गौरतलब है कि एरियल अटैक ऐसे समय पर हुए हैं, जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान के पेशावर में तीन अर्धसैनिकों की मौत हुई, जिसके लिए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में छिपे आतंकी तत्वों को दोषी ठहराया.
यह भी पढ़ें: अमेरिका-चीन के रिश्ते पड़ने लगे नरम, डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच फोन पर क्या बातचीत हुई जानें?
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में पहले से गहराया है तनाव
हाल के महीनों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सीमा पर लगातार तनाव गहराया है. पिछले महीने भी अफगान और पाक सैनिकों में हुई मुठभेड़ में काफी लोगों की मौत हुई थी. तालिबान की अफगानिस्तान में वापसी के बाद सीमा पर गहरा रहे तनाव को गंभीर माना गया. दोहा में सीज़फायर समझौता हुआ, लेकिन तुर्की में हुई शांति वार्ता बिना समाधान के खत्म हो गई. पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान में सक्रिय पाकिस्तान विरोध संगठनों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, इसपर अफगानिस्तान के ढीले रवैये को देखते हुए शांति वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है.
यह भी पढ़ें: तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ताइवान के लिए आमने-सामने आए चीन और जापान, अमेरिका सिर्फ देख रहा तमाशा
संबंधित खबरें
'एंटी-एयरक्राफ्ट ठिकाने पर किया अटैक', ट्रंप ने ईरान पर हमले को किया कंफर्म
15 mins agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
1 hr agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
3 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
4 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
4 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
6 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
7 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
9 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
9 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines