पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है. सेना ने पिछले हफ्ते हुए घातक ट्रेन हमले का बदला लेते हुए 17 विद्रोहियों को मार गिराया है. सुरक्षा बलों ने मारे गए विद्रोहियों के ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार (2 जून) को इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी थी. सेना ने बताया कि विद्रोहियों के पास से भारी तादाद में विस्फोटक और पहले से तैयार किए गए आईईडी भी जब्त किए गए हैं.
---विज्ञापन---
वहीं, पाकिस्तानी सेना ने कहा कि इन इलाकों से विद्रोहियों का नामोनिशान मिटाने के लिए ही ये सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा. देश से आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान को चलाया जाएगा.
---विज्ञापन---
बता दें कि 24 मई को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के सैन्य इलाके में एख शटल ट्रेन पर आतंकियों ने बम से हमला किया था. इस भीषण धमाके में 14 लोगों की जान चली गई थी. इस ट्रेन ब्लास्ट की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन 'बलूच लिबरेशन आर्मी' (BLA) ने ली थी.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में टूटा युद्धविराम! ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, बहरीन-कुवैत में तनाव
---विज्ञापन---
खुफिया इनपुट के आधार पर चला ऑपरेशन
ट्रेन हमले के तुरंत बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बल हरकत में आ गए. सेना के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर बलूचिस्तान के मस्तुंग, नुश्की, जेहरी, खुजदार और केच जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. इन ऑपरेशनों के दौरान सुरक्षा बलों और विद्रोहियों का आमना-सामना हुआ. सैनिकों ने विद्रोहियों के कई ठिकानों को पूरी तरह घेर लिया और उन पर धावा बोल दिया.
---विज्ञापन---